CG BREAKING:सरोना फ्लाईओवर पर ट्रेलर पलटा….. 6 ट्रैक्टरों से लदा ट्रेलर सरोना फ्लाईओवर पर अनियंत्रित होकर पलटा……
डिजिटल डेस्क | मंगलवार सुबह लगभग 8 बजे राजधानी रायपुर के सरोना फ्लाईओवर पर 6 ट्रैक्टरों से लदा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के कारण दुर्ग-रायपुर मार्ग पर यातायात बाधित हो गया और कुछ समय के लिए लंबा जाम लग गया।
सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस एवं अन्य संबंधित टीमें मौके पर पहुंचीं। क्रेन की सहायता से ट्रेलर को हटाने की कार्रवाई की गई। करीब 40 मिनट की मशक्कत के बाद मार्ग को पूरी तरह साफ कर यातायात सामान्य कर दिया गया।
प्रारंभिक जांच में वाहन के अनियंत्रित होने को दुर्घटना का संभावित कारण माना जा रहा है। हादसे में ट्रेलर पर लदे ट्रैक्टरों को आंशिक क्षति पहुंची है, जबकि चालक पूरी तरह सुरक्षित है। मामले की जांच जारी है।यातायात प्रभावित होने के दौरान पुलिस द्वारा एडवाइजरी जारी कर दुर्ग से रायपुर आने-जाने वाले हल्के वाहनों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी गई थी। वाहन चालकों से सरोना मार्ग के स्थान पर एम्स-मोहबाजार मार्ग का उपयोग करने का अनुरोध किया गया था।डीएसपी ट्रैफिक सतीश ठाकुर के अनुसार, मार्ग अब पूरी तरह सामान्य है तथा यातायात सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा है।

