दुर्ग में इंस्टाग्राम पर गंदी हरकत: महिला की फोटो से छेड़छाड़ कर ब्लैकमेल, आरोपी पकड़ाया

सोशल मीडिया में फर्जी आईडी बनाकर महिला की फोटो से छेड़छाड़ कर वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार*

▪️ फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर महिला के साथ अभद्र चैटिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार
▪️ महिला की फोटो के साथ आपत्तिजनक सामग्री वायरल कर धमकी देने का मामला उजागर
▪️ आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन एवं चैटिंग से संबंधित साक्ष्य जप्त
▪️ आईटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही जारी

डिजिटल डेस्क| दुर्ग: दुर्ग पुलिस द्वारा “ऑपरेशन विश्वास” के अंतर्गत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर महिलाओं के विरुद्ध हो रहे साइबर अपराधों पर सतत निगरानी रखी जा रही है। दिनांक 15.03.2026 को प्रार्थिया द्वारा थाना उतई में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी के माध्यम से आरोपी द्वारा फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर बातचीत की गई तथा बाद में व्हाट्सएप के माध्यम से अश्लील फोटो भेजकर उसे वायरल करने की धमकी दी गई।

आरोपी द्वारा प्रार्थिया की फोटो के साथ आपत्तिजनक फोटो एवं अभद्र शब्दों का उपयोग कर इंस्टाग्राम स्टोरी एवं मैसेज के माध्यम से प्रसारित किया जा रहा था। प्रकरण में अपराध क्रमांक 155/2026 धारा 67 आईटी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान तकनीकी साक्ष्य (सीडीआर) के आधार पर आरोपी की पहचान कर ग्राम कोहगाटोला, थाना बालोद से घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा तीन अलग-अलग फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उक्त कृत्य करना स्वीकार किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

▪️ घटना स्थल :
ऑनलाइन माध्यम (इंस्टाग्राम एवं व्हाट्सएप)

▪️ आरोपी का नाम :

1. राधेलाल महरा उर्फ राजा, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम कोहगाटोला, थाना कोतवाली बालोद, जिला बालोद (छ.ग.)

▪️ जप्त सामग्री :

1. 01 नग मोबाइल फोन
2. चैटिंग स्क्रीनशॉट

▪️ सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्यवाही में थाना उतई के निरीक्षक महेश ध्रुव, उप निरीक्षक प्रमोद सिन्हा, आरक्षक महेश यादव, आरक्षक राजीव दुबे की सराहनीय भूमिका रही।

▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि सोशल मीडिया का उपयोग सावधानीपूर्वक करें तथा किसी भी प्रकार की साइबर अपराध या आपत्तिजनक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। महिलाओं की गरिमा से संबंधित अपराधों में संलिप्त पाए जाने पर कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!