Aaj ka Rashifal:26 November 2026 जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

मेष राशि-

पराक्रम रंग लाएगा, रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे, व्यावसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य ठीक है, प्रेम-संतान थोड़ा मध्यम, व्यापार अच्छा है, सूर्य को जल देना शुभ होगा।

वृषभ राशि-

धन की स्थिति सुदृढ़ होगी। आवक बढ़ेगा, लिक्विड फंड में बढ़ोतरी होगी। लोगों की संख्या बढ़ेगी आपके जीवन में, प्रेम-संतान अच्छा है, व्यापार भी अच्छा है, लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।

 

मिथुन राशि-

सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। जिस चीज की जरूरत होगी उसकी उपलब्धता होगी, प्रेम-संतान अच्छा रहेगा, व्यापार भी आपका अच्छा दिख रहा है, लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।

कर्क राशि-

खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी, स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित रहेगा, प्रेम-संतान अच्छा है, व्यापार अच्छा है, लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

 

सिंह राशिः

आय के नवीन स्रोत बनेंगे, पुराने शोध से भी पैसे आएंगे, यात्रा का योग बनेगा, शुभ समाचार की प्राप्ति होगी, स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार, संतान सब कुछ बहुत अच्छा है। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

 

कन्या राशिः

कोर्ट कचहरी में विजय मिलेगा, व्यावसायिक सफलता मिलेगी, उच्च अधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम संतान की स्थिति बहुत अच्छी, व्यापार बहुत अच्छा, निवेश के लिए बड़ा ही उपयुक्त समय यह दिखाई पड़ रहा है। हरी वरतु पास रखना शुभ होगा।

तुला राशिः

परिस्थितियां थोड़ी अनुकूल हो गई। स्वास्थ्य में सुधार हो गया, प्रेम संतान अभी मध्यम बना हुआ है लेकिन व्यापार अच्छा दिखने लगा, हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा।

 

वृश्चिक राशिः

चोट-चपेट लग सकता है, किसी परेशानी में पड़ सकते हैं, थोड़ा बच के पार करिए। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है, प्रेम संतान की स्थिति अच्छी, व्यापार भी अच्छा है, हरी वस्तु का दान करना शुभ होगा।

 

धनु राशिः

नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। भगवान विष्णु को प्रणाम करना शुभ होगा।

मकर राशिः

शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा लेकिन एक्टिव रहेंगे। स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा। प्रेम, संतान, व्यापार अच्छा रहेगा। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

 

कुंभ राशिः

विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय, लिखने-पढ़ने के लिए अच्छा समय है। लेकिन भावुकता में आकर के कोई निर्णय मत लीजिएगा। प्रेम, संतान, व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा।

 

मीन राशिः

व्यावसायिक सफलता मिलेगी। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी होगी, लेकिन गृह क्लेश के भी संकेत हैं। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। शिव जी का जलाभिषेक करना शुभ होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!