Aaj ka Rashifal:2 July 2026 जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

मेष राशिः

पिता का साथ होगा, उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा, कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छे से चल रहा है। प्रेम-संतान की स्थिति पराक्रमी बना रही है आपको और व्यापार भी अच्छा है। चौतरफा शुभसंकेत दिखाई पड़ रहे हैं। सूर्य को जल देना अत्यंत शुभकारी होगा।

वृषभ राशिः

 

भाग्य साथ देगा, भाग्यवश कुछ काम आपके बन सकते हैं। यात्रा का योग बनेगा। प्रेम-संतान की स्थिति काफी अच्छी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी आप बहुत अच्छे चल रहे हैं और आपका प्रेम विवाह की तरफ जा रहा है, मैच्योरिटी की तरफ जा रहा है, परिपक्वता आ रही है प्रेम में। बाकी, निवेश के लिए भी यह उचित समय कहा जाएगा। तांबे की वस्तु दान करना शुभ होगा।

 

मिथुन राशिः

चोट-चपेट लग सकता है, किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। थोड़ा बचकर पार करिए, वाहन धीरे चलाइएगा; हालांकि, बचाव पक्ष आपका अच्छा चल रहा है। लेकिन स्वास्थ्य पर थोड़ा सा ध्यान रखना पड़ेगा किसी भी तरीके से। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है, व्यापार अच्छा है, धनदायक समय है और निवेश के लिए बड़ा ही उपयुक्त समय है। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

कर्क राशिः

जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा, प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी, व्यावसायिक सफलता होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, संतान, व्यापार सब कुछ अद्भुत है, बहुत बढ़िया है। निवेश के लिए भी उपयुक्त समय रहेगा। बजरंगबली को प्रणाम करना और उन्हें लाल वस्तु अर्पित करना शुभ होगा।

सिंह राशिः

छोटी-मोटी परेशानियां सर उठाएंगी। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम-संतान की स्थिति भी थोड़ी मध्यम है। व्यापारिक स्थिति आपकी अच्छी है। जीवनसाथी के साथ और स्वास्थ्य में ध्यान निरंतर रखे रहिएगा। लौह निर्मित वस्तु दान करना अच्छा होगा, निवेश के लिए भी उपयुक्त समय यह कहा जाएगा।

कन्या राशिः

मानसिक स्थिति गड़बड़ रहेगा, भावुकता में आकर निर्णय लेंगे। प्रेम में तू-तू मैं-मैं का संकेत है। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। बाकी स्वास्थ्य अच्छा है, प्रेम-संतान मध्यम है, व्यापार अच्छा है और निवेश करना उचित रहेगा। काली जी को सफेद वस्तु अर्पित करना शुभ होगा।

 

तुला राशिः

गृह-कलह के संकेत हैं, लेकिन भूमि, भवन, वाहन में पैसे लगाना इस समय अच्छा होगा। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापार आपका अच्छा चल रहा है। शनिदेव को प्रणाम करना, उन्हें नीली वस्तु अर्पित करना शुभहोगा।

 

वृश्चिक राशिः

व्यावसायिक सफलता मिलेगी। पराक्रम रंग लाएगा। जो भी आपने सोचा-समझा है उसको कार्य रूप दें, व्यावसायिक अच्छा होगा। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है, व्यापार बहुत अच्छा है, निवेश करना आपके लिए उचित रहेगा।

 

धनु राशिः

स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। प्रेम-संतान की स्थिति भी थोड़ी मध्यम है। व्यापार अच्छा है। रुपए-पैसे का आवक बढ़ेगा, लेकिन निवेश के लिए यह उपयुक्त समय नहीं होगा। नीले कपड़े दान करना शुभहोगा।

 

मकर राशिः

शुभता के प्रतीक बने रहेंगे। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत ही अच्छी है। व्यापार भी बहुत अच्छा है। नया डेटिंग अगर शुरू करना चाहते हैं, शुरू करिए। नए प्रेम में जाने के लिए उचित समय है। पुराने प्रेम में परिपक्वता आती हुई दिखाई पड़ रही है और निवेश करना भी उचित रहेगा। हरी वस्तु गणेश जी को अर्पित करना शुभ होगा।

 

कुंभ राशिः

चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा। मन परेशान रहेगा। खर्च की अधिकता रहेगी। निवेश न करें, धन हानि के संकेत हैं। बाकी प्रेम-संतान भी थोड़ा मध्यम है, व्यापार आपका अच्छा चल रहा है। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा। किस्मत का बंद ताला कब खुलेगा? अपनी कुंडली के इन संकेतों से जानें।

मीन राशिः

धनदायक समय, निवेश के लिए उपयुक्त समय, यात्रा के लिए उपयुक्त समय। आर्थिक लेनदेन बहुत अच्छा रहेगा। रुका हुआ धन भी वापस आएगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है। थोड़ा सा स्वास्थ्य पर लेकिन ध्यान बनाए रखिए। पीली वस्तु पास रखना और नीले कपड़े या काले कपड़े दान करना आपके लिए उचित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!