Aaj ka Rashifal:18 July 2026 जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

मेष राशिः बच्चों के सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू मैं-में से बचें। महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोक दें। स्वास्थ्य ठीक है, लेकिन मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं है। प्रेम संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापार आपका ठीक है। निदेश करने के लिए उपयुक्त समय रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

वृषभ राशिः भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में परेशानी होगी। घर में बड़े कलह का संकेत है। बच के पार करिए। प्रेम संतान की स्थिति आपकी लगभग ठीक है। व्यापार भी ठीक है। निवेश के लिए भी अच्छा समय रहेगा। हरी वरतु पास रखें।

मिथुन राशिः नाक, कान, गले की परेशानी होगी। नए व्यापार की भी शुरुआत ना करें। अपनों से ना उलझें। अपनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम संतान मध्यम रहेगा। व्यापार लगभग ठीक रहेगा, लेकिन मध्यम गति से आगे बढ़ेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कर्क राशिः जुआ, सट्टा, लॉटरी में पैसे ना लगाएं। धन हानि के संकेत हैं। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। प्रेम संतान की स्थिति अच्छी, व्यापार भी ठीक-ठाक रहेगा। बजरंग बली को प्रणाम करना शुभ होगा।

सिंह राशिः घबराहट, बेचैनी बनी रहेगी। थोड़ा सा शारीरिक संतुलन गड़बड़ रहेगा, अंदर बॉडी रिएक्ट करेगी, हारमोंस वगैरह की प्रॉब्लम होगी, रक्तचाप बढ़ सकता है, शुगर लेवल बढ़ सकता है। प्रेम-संतान भी मध्यम होगा, चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा। व्यापार फिर भी ठीक-ठाक रहेगा। पीली वस्तु पास रखना शुभहोगा।

 

कन्या राशिः सिरदर्द, नेत्र पीड़ा, अज्ञात भय सताएगा। पार्टनरशिप में प्रॉब्लम के संकेत हैं, मन बेचैन रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति काफी अच्छी रहेगी, व्यापार भी लगभग ठीक-ठाक रहेगा। निवेश अभी मत करिएगा, काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

 

तुला राशिः आय के नए-नए मार्ग बनेंगे। धोड़ी सी रुकावट के साथ धन लाभ होगा। प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम रहेगी, व्यापार अच्छा रहेगा। भ्रामक समाचार की प्राप्ति होगी, निवेश भी कर सकते हैं। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

वृश्चिक राशिः कोर्ट-कचहरी में थोड़ा बच के पार करें। राजनीतिक गलियारों में थोड़ा नाम मध्यम गति से चलेगा। पिता के साथ और स्वयं के स्वास्थ्य और साथ पे ध्यान रखिएगा। व्यापारिक स्थिति आपकी अच्छी चलेगी, प्रेम भी लगभग ठीक-ठाक रहेगा। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

 

धनु राशिः अभी यात्रा रोक दीजिए। भाग्य पर भरोसा करके कोई कार्य मत करिए। अपमानित होने का भी भय रहेगा। स्वास्थ्य भी प्रभावित दिख रहा है। प्रेम-संतान मध्यम है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

मकर राशिः परिस्थितियां प्रतिकूल हैं, कोई रिस्क मत लीजिएगा। चोट-चपेट लग सकता है, किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। प्रेम संतान भी मध्यम है, व्यापार मध्यम गति से आगे बढ़ रहा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

 

कुंभ राशिः स्वयं के साथ जीवन साथी के साथ और स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए। प्रेम-संतान की स्थिति लगभग ठीक है, व्यापार शनैः शनैः आगे बढ़ेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

 

मीन राशिः शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा लेकिन छोटी-मोटी परेशानियां परेशान करेंगी, यो भी डिस्टर्ब करेंगे। शारीरिक स्थिति भी थोड़ी मध्यम रहेगी। प्रेम संतान भी मध्यम है, व्यापार लगभग ठीक है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!