युवा नेतृत्व और मजबूत संगठन के संकल्प के साथ ऋषि साहू ने तेज किया जनसंपर्क अभियान
डिजिटल डेस्क:दुर्ग, छत्तीसगढ़। युवा कांग्रेस को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने और युवाओं को संगठन से जोड़ने के उद्देश्य से युवा नेता ऋषि साहू ने युवक कांग्रेस शहर अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी को लेकर जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। शहर के विभिन्न वार्डों में लगातार युवाओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर वे संगठन को मजबूत बनाने का संदेश दे रहे हैं।
ऋषि साहू ने कहा कि वर्तमान समय में ऐसे सक्रिय, संघर्षशील और जनसरोकारों से जुड़े नेतृत्व की आवश्यकता है, जो युवाओं की आवाज़ को मजबूती से उठाते हुए संगठन को बूथ और वार्ड स्तर तक सशक्त बना सके। उन्होंने विश्वास जताया कि यदि उन्हें संगठन की जिम्मेदारी मिलती है तो दुर्ग शहर के सभी 60 वार्डों में मजबूत युवा टीम का गठन कर अधिक से अधिक युवाओं को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ने का कार्य किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि बेरोजगारी, शिक्षा, खेल, सामाजिक समस्याओं और युवाओं के अधिकारों जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर युवा कांग्रेस हमेशा अग्रणी भूमिका निभाएगी तथा आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए निरंतर संघर्ष किया जाएगा।
ऋषि साहू ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य केवल किसी पद को प्राप्त करना नहीं, बल्कि संगठन को नई ऊर्जा और नई पहचान देना, युवाओं को नेतृत्व के अवसर उपलब्ध कराना तथा जमीनी स्तर पर कांग्रेस को और अधिक मजबूत बनाना है।
उन्होंने बताया कि शहर के विभिन्न वार्डों में उन्हें युवाओं एवं कार्यकर्ताओं का व्यापक समर्थन मिल रहा है। बड़ी संख्या में युवा साथी उनके साथ जुड़कर संगठन को मजबूत करने का संकल्प ले रहे हैं।

