दुर्ग राजीव नगर में दिवाली के दिन मर्डर: पुरानी रंजिश के चलते मारपीट एवं धारदार हथियार से हमला कर हत्या के मामले में 10 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग पुलिस की त्वरित कार्रवाई: पुरानी रंजिश के चलते मारपीट एवं धारदार हथियार से हमला कर हत्या के मामले में 10 आरोपी गिरफ्तार

 

थाना सिटी कोतवाली दुर्ग क्षेत्र अंतर्गत राजीव नगर में पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद के बाद हुई मारपीट एवं हमले की घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु के मामले में दुर्ग पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद 10 आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया है, सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.

 

घटना का संक्षिप्त विवरण:

दिनांक 09.11.2026 की रात्रि को प्रार्थी समारू राम देवांगन (निवासी राजीव नगर, दुर्ग) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि मृतक चंदू उर्फ चंदन प्रसाद देवांगन का आरोपियों के साथ पुरानी रंजिश को लेकर वाद-विवाद हुआ था. विवाद के पश्चात आरोपियों ने अपने साथियों को बुलाकर एक राय होकर उक्त घटना को कारित किया. इस हमले में मृतक को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया.

 

गिरफ्तार आरोपियों के नाम: दुर्ग पुलिस ने त्वरित कारवाही करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है

आरोपीगण :-

1. पंकज ठाकुर पिता केदार ठाकुर उम्र 28 वर्ष

2. निखिल ठाकुर पिता संदीप ठाकुर उम्र 20 वर्ष

3. खूबलाल ठाकुर उर्फ छोटी पिता केदार ठाकुर उम्र 22 वर्ष

4. संगीता ठाकुर पति संदीप ठाकुर उम्र 35 वर्ष

5. पुष्पा ठाकुर पति लल्ला ठाकुर उम्र 30 वर्ष

6. योगिता ठाकुर पिता संदीप ठाकुर उम्र 18 वर्ष

7. संदीप ठाकुर पिता मालिक राम ठाकुर उम्र 42 वर्ष

8. सत्या साहू पिता स्वर साहू उम्र 18 वर्ष

सभी साक़ीनन वार्ड नंबर 4 राजीव नगर ,दुर्ग

तथा 2 विधि से संघर्षरत बालक

 

पुलिस की कानूनी कार्रवाई:

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में निरीक्षक नवीन राजपूत द्वारा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत धाराओं (धारा 103(1), 61(2), 191(1), 191(2), 331(8) बीएनएस) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है. पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है तथा मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!