रायपुर जाने वालों सावधान! चंदनडीह में जलभराव से NH पर ट्रैफिक प्रभावित,इन रास्तों से जाएं रायपुर….. दुर्ग पुलिस ने जारी किया डायवर्जन

रायपुर–दुर्ग नेशनल हाईवे पर चंदनडीह के समीप जलभराव के कारण यातायात प्रभावित, नागरिकों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

यातायात पुलिस, दुर्ग द्वारा आम नागरिकों को सूचित किया जाता है कि रायपुर–दुर्ग नेशनल हाईवे स्थित कुम्हारी ओवरब्रिज के समीप चंदनडीह क्षेत्र में जलभराव होने के कारण यातायात प्रभावित है तथा वाहनों की आवाजाही धीमी गति से हो रही है।

यातायात का दबाव कम करने एवं आमजन को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निम्नानुसार वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं—

1. राजनांदगांव की ओर से रायपुर जाने वाले भारी वाहन :
अंजोरा बाईपास → पुलगांव चौक → अंडा → रिसामा → गाड़ाडीह → मर्रा → जामगांव (एम) → मोतीपुर → अमलेश्वर → रायपुर।

2. बालोद की ओर से रायपुर जाने वाले भारी वाहन :
अंडा → रिसामा → गाड़ाडीह → मर्रा → जामगांव (एम) → मोतीपुर → अमलेश्वर → रायपुर।

3. ट्रांसपोर्ट नगर/भिलाई अथवा नेशनल हाईवे से रायपुर जाने वाले वाहन :
अहिरवारा मोड़ → कुम्हारी → मुरमुंडा चौक → कोचेबंद → मलपुरी कला → भालेसर → कंडरका चौक → पथरीडी → उरला → बिरगांव → रायपुर।

4. भिलाई एवं भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों के रायपुर जाने वाले वाहन :
उतई → सेलूद → फूंडा → मोतीपुर मार्ग।

आम नागरिकों से अपील

– रायपुर की ओर यात्रा करने से पहले पर्याप्त समय लेकर घर से निकलें।

संभव हो तो निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें।

– यातायात पुलिस के निर्देशों एवं डायवर्सन व्यवस्था का पालन करें।
– अनावश्यक रूप से प्रभावित क्षेत्र में प्रवेश करने से बचें, जिससे यातायात सुचारु रूप से संचालित हो सके।

 

दुर्ग पुलिस आपके सहयोग की अपेक्षा करती है। सुरक्षित रहें, यातायात नियमों का पालन करें।

— दुर्ग पुलिस —

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!