दुर्ग समोदा गांव का सरपंच अरुण गौतम गिरफ्तार……WhatsApp स्टेटस पर आपत्तिजनक पोस्ट करना पड़ा भारी
बाउंड ओवर का उल्लंघन करने पर जेल भेजने की छत्तीसगढ़ में अपनी तरह की पहली कार्रवाई, ग्राम समोदा निवासी अरुण गौतम गिरफ्तार
▪️ पूर्व में प्रतिबंधात्मक कार्यवाही के तहत बाउंड ओवर किए जाने के बावजूद पुनः आपत्तिजनक गतिविधि करने पर थाना पुलगांव पुलिस द्वारा वैधानिक कार्रवाई की गई।
▪️ ग्राम समोदा निवासी अरुण गौतम द्वारा व्हाट्सएप स्टेटस पर प्रशासनिक राजस्व अधिकारियों के संबंध में आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट किए जाने की शिकायत प्राप्त हुई थी।
▪️ शिकायत एवं अनुविभागीय दंडाधिकारी, दुर्ग से प्राप्त ज्ञापन के आधार पर अपराध क्रमांक 950/26, धारा 296 बीएनएस एवं 67 आईटी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया
▪️ पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन जप्त किया गया तथा पूर्व में कराए गए बाउंड ओवर को जप्त करने हेतु एसडीएम न्यायालय में प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया।
▪️ बाउंड ओवर की शर्तों का उल्लंघन करने के मामले में आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया। छत्तीसगढ़ में इस प्रकार की यह अपनी तरह की पहली कार्रवाई है।
थाना पुलगांव पुलिस द्वारा पूर्व में प्रतिबंधात्मक कार्यवाही के तहत बाउंड ओवर किए जाने के बावजूद उसका उल्लंघन कर पुनः आपत्तिजनक गतिविधि करने वाले ग्राम समोदा निवासी अरुण गौतम के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है। बाउंड ओवर के उल्लंघन पर की गई यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ में अपनी तरह की पहली कार्रवाई है।
प्रकरण का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि ग्राम समोदा निवासी प्रार्थी जितेंद्र देशमुख द्वारा अरुण गौतम के विरुद्ध लिखित शिकायत प्रस्तुत की गई थी। शिकायत में उल्लेख किया गया था कि आरोपी द्वारा अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर प्रशासनिक राजस्व अधिकारियों के संबंध में आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट की गई है।
शिकायत एवं अनुविभागीय दंडाधिकारी, दुर्ग से प्राप्त ज्ञापन के आधार पर थाना पुलगांव में आरोपी अरुण गौतम के विरुद्ध अपराध क्रमांक 950/26, धारा 296 बीएनएस एवं धारा 67 आईटी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन जप्त किया गया।
उल्लेखनीय है कि आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए बाउंड ओवर कराया गया था। इसके बावजूद पुनः आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट किए जाने पर पुलिस द्वारा बाउंड ओवर की शर्तों के उल्लंघन के संबंध में वैधानिक कार्रवाई की गई। बाउंड ओवर जप्त किए जाने हेतु अनुविभागीय दंडाधिकारी, दुर्ग के न्यायालय में प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया है।
मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका)
आरोपी द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप के स्टेटस फीचर का उपयोग कर प्रशासनिक राजस्व अधिकारियों के संबंध में आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट की गई थी। पूर्व में प्रतिबंधात्मक कार्यवाही के तहत बाउंड ओवर किए जाने के बावजूद पुनः ऐसी गतिविधि किए जाने पर पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई।
घटना स्थल
ग्राम समोदा, थाना पुलगांव क्षेत्र, जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़)।
आरोपी का नाम
1\. अरुण गौतम, निवासी ग्राम समोदा, थाना पुलगांव, जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़)। आरोपी ग्राम समोदा का सरपंच भी है ।।
जप्त सामग्री
1\. घटना में प्रयुक्त 01 मोबाइल फोन।
सराहनीय कार्य
उक्त कार्यवाही में थाना पुलगांव के विवेचना अधिकारी एवं कार्यवाही में संलग्न पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि सोशल मीडिया का उपयोग जिम्मेदारी एवं मर्यादा के साथ करें। किसी भी व्यक्ति अथवा अधिकारी के संबंध में आपत्तिजनक अथवा कानून का उल्लंघन करने वाली सामग्री पोस्ट करने से बचें। प्रतिबंधात्मक कार्यवाही के तहत कराए गए बाउंड ओवर की शर्तों का पालन करें। कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
दुर्ग पुलिस – आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता।

