दुर्ग पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 थाना-चौकी प्रभारियों के तबादले
दुर्ग। पुलिस प्रशासन ने जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा शनिवार को जारी आदेश के अनुसार 10 थाना एवं चौकी प्रभारियों का स्थानांतरण किया गया है।
प्रशासनिक कारणों से किए गए इस फेरबदल के तहत वैशाली नगर, पद्मनाभपुर, धमधा, नंदनी, उतई, सुपेला, पुरानी भिलाई, छावनी और स्मृति नगर चौकी सहित कई महत्वपूर्ण थानों एवं चौकियों में नए प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।
स्थानांतरण सूची इस प्रकार है:
निरीक्षक प्रशांत मिश्रा– वैशाली नगर थाना से एसीसीयू, दुर्ग।
निरीक्षक प्रमोद रूसिया– एसीसीयू, दुर्ग से पद्मनाभपुर थाना।
निरीक्षक महेश ध्रुव – नियंत्रण कक्ष, भिलाई से धमधा थाना।
निरीक्षक अनिल पटेल– उतई थाना से नंदनी थाना।
निरीक्षक राजकुमार लहरे – पद्मनाभपुर थाना से वैशाली नगर थाना।
निरीक्षक विजय यादव – सुपेला थाना से पुरानी भिलाई थाना।
निरीक्षक अंबर सिंह भारद्वाज– पुरानी भिलाई थाना से सुपेला थाना।
निरीक्षक राजेश साहू – स्मृति नगर चौकी से उतई थाना।
उप निरीक्षक रामनारायण ध्रुव – धमधा थाना से छावनी थाना।
उप निरीक्षक अमित अंदानी – छावनी थाना से स्मृति नगर चौकी।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अनुसार यह स्थानांतरण प्रशासनिक आवश्यकता एवं कार्य व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं।

