छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 IAS अधिकारियों के तबादले……दुर्ग नगर निगम को मिला नया आयुक्त……देखें लिस्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 23 अधिकारियों की नई पदस्थापना की है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

इस फेरबदल में दुर्ग नगर निगम को भी नई आयुक्त मिली हैं। सुश्री लीना कोसम, भा.प्र.से. (2020), वर्तमान परीक्षा नियंत्रक, लोक सेवा आयोग को अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक आयुक्त, नगर पालिक निगम, दुर्ग के पद पर पदस्थ किया गया है।

प्रशासनिक फेरबदल के तहत प्रदेश के कई जिलों के कलेक्टरों और वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारियों में भी बदलाव किया गया है। सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार संबंधित अधिकारियों को नई पदस्थापना के अनुसार कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

सुश्री लीना कोसम की दुर्ग नगर निगम आयुक्त के रूप में नई जिम्मेदारी के बाद निगम प्रशासन में आगामी दिनों में कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!