दुर्ग जिला में बंद मकानों में चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग भी शामिल; डेढ़ लाख का सामान बरामद।

बंद मकानों में चोरी की 02 घटनाओं का खुर्सीपार पुलिस ने किया खुलासा, 01 आरोपी गिरफ्तार एवं 03 विधि से संघर्षरत बालकों की संलिप्तता उजागर, चोरी के माल एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित लगभग ₹1.50 लाख की संपत्ति जप्त।

 

▪️ थाना खुर्सीपार क्षेत्र में बंद मकानों का ताला एवं खिड़की तोड़कर चोरी की गई 02 घटनाओं का पुलिस ने खुलासा किया।

 

▪️ सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी शेखर गुप्ता को गिरफ्तार किया।

 

▪️ दोनों चोरी की घटनाओं में आरोपी के साथ 03 विधि से संघर्षरत बालकों की संलिप्तता भी सामने आई है।

 

▪️ आरोपियों से नगदी, चांदी के आभूषण, गैस सिलेण्डर, LED टीवी एवं घरेलू उपकरण सहित चोरी का सामान जप्त किया गया।

 

▪️ चोरी के माल एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित कुल लगभग ₹1,50,000/- की संपत्ति जप्त की गई। आरोपी न्यायिक रिमाण्ड पर तथा तीनों विधि से संघर्षरत बालक संप्रेक्षण गृह पुलगांव भेजे गए हैं।

 

 

थाना खुर्सीपार क्षेत्र में दिनांक 13 एवं 14 नवंबर 2026 की दरम्यानी रात बंद मकानों में हुई चोरी की दो घटनाओं का पुलिस ने खुलासा किया है। सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिर तंत्र के माध्यम से पतासाजी कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया तथा तीन विधि से संघर्षरत बालकों की संलिप्तता उजागर की गई। पुलिस द्वारा लगभग ₹1,50,000/- का माल मशरूका जप्त किया गया है।

 

थाना खुर्सीपार क्षेत्र में दिनांक 13.11.2026 की रात्रि से 14.11.2026 के मध्य दो बंद मकानों में चोरी की घटनाएं हुई थीं। पहली घटना में आरोपियों द्वारा मकान की खिड़की तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया तथा अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखी ₹10,000/- नगद राशि चोरी कर ली गई। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना खुर्सीपार में अपराध क्रमांक 528/2026 धारा 331(4), 305(अ) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

 

दूसरी घटना में आरोपियों द्वारा बंद मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण, ₹1,00,000/- नगद, गैस सिलेण्डर, LED टीवी, गैस चूल्हा एवं इंडक्शन सहित अन्य घरेलू सामान चोरी किया गया। इस संबंध में थाना खुर्सीपार में अपराध क्रमांक 529/2026 धारा 331(4), 305(1), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

 

लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए थाना खुर्सीपार पुलिस द्वारा विशेष टीम गठित कर घटनास्थलों एवं आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया गया। तकनीकी साक्ष्य संकलित कर मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। पुलिस टीम द्वारा लगातार पतासाजी एवं संदिग्धों की जानकारी जुटाकर घेराबंदी की गई, जिसमें आरोपी शेखर गुप्ता को पकड़ा गया।

 

पूछताछ एवं विवेचना के दौरान आरोपी की दोनों चोरी की घटनाओं में संलिप्तता सामने आई। साथ ही उसके साथ 03 विधि से संघर्षरत बालकों की संलिप्तता भी उजागर हुई। पुलिस द्वारा चोरी गया सामान एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त की गई। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। तीनों विधि से संघर्षरत बालकों को नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही उपरांत संप्रेक्षण गृह पुलगांव भेजा गया है।

 

मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका)

 

आरोपियों द्वारा ऐसे मकानों को निशाना बनाया जाता था, जिनमें ताला लगा होने से मकान खाली होने की संभावना रहती थी। रात्रि के समय खिड़की अथवा मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर मकान में प्रवेश करते थे तथा अलमारी एवं अन्य स्थानों में रखी नगदी, सोने-चांदी के आभूषण एवं घरेलू उपयोग की सामग्री चोरी कर फरार हो जाते थे।

 

घटना स्थल

 

थाना खुर्सीपार क्षेत्र स्थित बंद मकान, जहां खिड़की तोड़कर अलमारी से ₹10,000/- नगद चोरी किए गए।

 

थाना खुर्सीपार क्षेत्र स्थित दूसरा बंद मकान, जहां ताला तोड़कर नगदी, आभूषण एवं घरेलू सामान चोरी किया गया।

 

आरोपी का नाम

 

1\. शेखर गुप्ता, उम्र 26 वर्ष, निवासी HCL कॉलोनी, खुर्सीपार, थाना खुर्सीपार, जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़)।

 

जप्त सामग्री

 

नगद राशि ₹14,750/-।

 

चांदी के आभूषण, वजन लगभग 52 ग्राम।

 

02 नग गैस सिलेण्डर।

 

01 नग LED टीवी।

 

02 टीन तेल।

 

01 नग गैस चूल्हा।

 

01 नग इंडक्शन।

 

01 नग पेटी।

 

घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल क्रमांक CG07 CM 7021, अनुमानित कीमत ₹70,000/-।

 

कुल चोरी गया माल एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित लगभग ₹1,50,000/- की संपत्ति जप्त की गई है। शेष चोरी गए सामान की बरामदगी के प्रयास जारी हैं।

 

सराहनीय कार्य

 

उक्त कार्यवाही में थाना खुर्सीपार के थाना प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण केवट एवं हमराह पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

दुर्ग पुलिस की अपील

 

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि घर से बाहर जाते समय मकान एवं खिड़कियों को सुरक्षित रूप से बंद करें तथा मजबूत ताले का उपयोग करें। कीमती जेवरात एवं अधिक नगदी घर में रखने से बचें। अपने घर एवं आसपास सीसीटीवी कैमरे लगवाएं तथा पड़ोसियों के साथ संपर्क बनाए रखें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा गतिविधि की जानकारी तत्काल नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को दें। नागरिकों से प्राप्त सूचनाओं पर पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!