दुर्ग में अधिकमास की अमावस्या के अवसर पर जरूरतमंदों को भोजन के साथ साथ जरूरत की सामग्री का वितरण……
डिजिटल डेस्क | दुर्ग: अधिकमास (पुरुषोत्तम मास या मलमास) में जरूरतमंदों, भूखों या साधु-संतों को भोजन वितरण करना (अन्नदान) सबसे उत्तम और पुण्यदायी माना जाता है, शास्त्रों के अनुसार, इस पवित्र महीने में किया गया दान सामान्य दिनों की तुलना में कई गुना अधिक फल प्रदान करता है,

समाजवादी विचारधारा का जन्म ही समाज के निराश्रित एवं अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को भी वह सुख सुविधाएँ पहुंचाने के लिए हुआ है, जिनसे अभी तक वह अछूता रहा है। एक सच्चे सामाजिक कार्यकर्ता का एकमात्र धर्म मानवता व सेवा होता है।”

इन्ही बातों को आत्मसात करते हुए जन समर्पण सेवा संस्था दुर्ग जोकि विगत 9 वर्ष 6 माह (3450 दिनों) से बिना रुके प्रतिदिन दुर्ग रेल्वे स्टेशन एवं अन्य स्थानों में अस्थाई रुप से निवासरत मजदूर, असहाय, महिलाएं, बच्चों, विकलांग जनों को रात्रि में निःशुल्क भोजन वितरण किया जा रहा है, इसके साथ साथ विगत 9 वर्षों से संस्था के सभी युवा सदस्य सभी पर्व एवं त्योहारों में जरूरतमंदों की हर संभव मदद करते आ रहे है।
संस्था के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा बंटी ने बताया कि संस्था द्वारा दान धर्म के विशेष दिन अधिकमास की अमावस्या के अवसर पर संस्था द्वारा दुर्ग के पुलगांव स्थित वृद्धाआश्रम कादंबरी नगर स्थित अनाथ वृद्ध महिला आश्रम दुर्ग रेलवे स्टेशन एवं शहर के विभिन्न फुटपाथ में निवास कर रहे जरुरतमंदों की सेवा की गई..
सभी वेद पुराण अनुसार अधिकमास में दान एवं जरूरतमंदों को भोजन खिलाने से आध्यात्मिक और धार्मिक लाभ:कर्मों का शुद्धिकरण होता है और भूखे और बेसहारा लोगों की सेवा करने से नकारात्मक कर्मों का नाश होता है और मानसिक शांति मिलती है पितरों की तृप्ति: जरूरतमंदों को भोजन कराने से पितृदोष कम होता है और पूर्वजों की आत्मा को शांति मिलती है पद्म पुराण के अनुसार, अधिकमास में किया गया दान जीवन भर के अच्छे कर्मों के बराबर फल देता
संस्था द्वारा अधिकमास अमावस्या के अवसर पर 14 जून को दुर्ग के संध्या 6 बजे से पुलगांव स्थित वृद्धाआश्रम एवं कादंबरी नगर के महिला अनाथ आश्रम में जाकर सभी वृद्ध जनों को भोजन खाने हेतु नयी स्टील की थाली गिलास चम्मच का वितरण करके उसमें भोजन खिलाया गया भोजन पश्चात सभी वृद्ध पुरुष को लुंगी वृद्ध महिलाओं को नाईटी एवं सभी वृद्ध महिला पुरुष को मिष्ठान नमकीन का फल बिस्किट साबुन निरमा तेल पेस्ट कंगी अन्य जरूरत की समाग्री वितरण किया गया।
उसके पश्चात दुर्ग के विभिन्न फुटपाथों एवं दुर्ग रेलवे स्टेशन में निवास कर रहे जरुरतमंदों को निःशुल्क भोजन के साथ साथ साबुन निरमा का वितरण किया गया..
आज की सेवा में संस्था के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा बंटी प्रतिभा सुरेश गुप्ता पार्षद राम भाऊ सुरेश गुप्ता मनोज गुप्ता लाला अर्चला शर्मा सरिता शर्मा चंचल शर्मा पिंकी पुरोहित किरण सेन सुमन शर्मा गिरधर शर्मा राजेंद्र ताम्रकार अर्जित शुक्ला आशीष मेश्राम सुजल शर्मा विनय मिश्रा संदीप गुप्ता अंकेश पेसवानी वाशु शर्मा सार्थक शर्मा अनस खान अंश पाण्डेय मंटू गुप्ता मोक्ष शर्मा एवं अन्य उपस्थित रहे

