नवरात्रि में दुर्ग की सड़कों पर होगी कड़ी निगरानी! नाबालिग, शराबी और तेज रफ्तार चालकों पर पुलिस का शिकंजा
नवरात्रि पर्व को लेकर दुर्ग यातायात पुलिस की वरिष्ट पुलिस अधीक्षक ने की समीक्षा बैठक , दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में सुधार और नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर सख्ती के निर्देश
▪️ नवरात्रि पर्व के दौरान धार्मिक स्थलों, प्रमुख बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था सुचारू एवं सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए।
▪️ बार-बार सड़क दुर्घटना वाले स्थानों का चिन्हांकन कर संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यक सुधारात्मक कार्य कराने के निर्देश दिए गए।
▪️ नाबालिग वाहन चालकों, शराब पीकर वाहन चलाने वालों एवं तेज रफ्तार वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार प्रभावी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया।
▪️ मालवाहक वाहनों में सवारी बैठाने, ओवरलोडिंग एवं वाहनों में ब्लैक फिल्म का उपयोग करने वालों पर लगातार कार्यवाही के निर्देश दिए गए।
▪️ प्रवर्तन कार्यवाही के साथ सुरक्षित वाहन चालन, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग तथा नशे में वाहन नहीं चलाने के लिए जनजागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया।
दिनांक 06.10.2026 को यातायात मुख्यालय, नेहरू नगर में नवरात्रि पर्व एवं आगामी त्योहारी सीजन के मद्देनजर यातायात व्यवस्था की वरिष्ट पुलिस अधीक्षक ने की समीक्षा । बैठक में यातायात विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। समीक्षा के दौरान पर्व के दौरान भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सुचारू यातायात संचालन, सड़क सुरक्षा एवं प्रभावी यातायात नियंत्रण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
संक्षिप्त विवरण
बैठक में नवरात्रि पर्व के दौरान धार्मिक स्थलों, प्रमुख बाजारों एवं अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त बल एवं चेकिंग पॉइंट लगाकर यातायात व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से दुर्घटना संभावित क्षेत्रों एवं बार-बार दुर्घटना वाले स्थानों का चिन्हांकन कर संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यक सुधारात्मक कार्य कराने के निर्देश दिए गए। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार प्रभावी कार्यवाही करने पर विशेष जोर दिया गया।
विशेष रूप से नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने, शराब पीकर वाहन चलाने, तेज रफ्तार, मालवाहक वाहनों में सवारी बैठाने, ओवरलोडिंग तथा वाहनों में ब्लैक फिल्म के उपयोग के मामलों में लगातार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
इसके साथ ही प्रवर्तन कार्यवाही के साथ आम नागरिकों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने, सुरक्षित वाहन चालन, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग तथा नशे में वाहन नहीं चलाने के संबंध में निरंतर जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।
सराहनीय कार्य
बैठक में यातायात विभाग के अधिकारियों द्वारा जिले में यातायात व्यवस्था, सड़क सुरक्षा, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों एवं आगामी नवरात्रि पर्व के दौरान यातायात प्रबंधन से संबंधित तैयारियों की समीक्षा कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने की दिशा में कार्य किया गया।
दुर्ग पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि नवरात्रि एवं आगामी त्योहारी सीजन के दौरान यातायात नियमों का पालन करें। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट एवं चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें। शराब पीकर अथवा तेज गति से वाहन न चलाएं और नाबालिगों को वाहन चलाने की अनुमति न दें। सुरक्षित एवं व्यवस्थित यातायात बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

