दुर्ग में सजेगा सावन का खास उत्सव! 21 अगस्त से ‘रिमझिम सावन-2026’ का भव्य आगाज, सावन क्वीन से लेकर मटकी फोड़ और मजेदार प्रतियोगिताओं तक महिलाओं के लिए होगा धमाल

दुर्ग, 19 अगस्त 2026। नगर पालिक निगम, दुर्ग द्वारा प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुरूप इस वर्ष भी रिमझिम सावन-2026 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। सावन के उल्लास और महिलाओं की सहभागिता को समर्पित यह उत्सव 21 अगस्त 2026, शुक्रवार से प्रारंभ होगा। कार्यक्रम में महिलाओं के लिए विभिन्न मनोरंजक, खेलकूद, सांस्कृतिक एवं आकर्षक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाज सेविका श्रीमती कौशल्या देवी साय तथा अति विशिष्ट अतिथि पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजपा डॉ. सरोज पाण्डेय की गरिमामयी उपस्थिति में होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिक निगम दुर्ग की महापौर श्रीमती अलका बाघमार करेंगी।

 

महिलाओं के लिए होंगे विविध मनोरंजक आयोजन, सावन क्वीन बनेगा विशेष आकर्षण

 

महापौर अलका बाघमार के मार्गदर्शन में आयोजित तैयारियों की बैठक में सांस्कृतिक विभाग प्रभारी श्रीमती हर्षिका संभव जैन एवं महिला एवं बाल विकास विभाग प्रभारी श्रीमती शशि साहू ने महिला पार्षदों तथा अधिकारी-कर्मचारियों के साथ कार्यक्रम की कार्ययोजना तैयार की।

 

आयोजन में महिलाओं के लिए कुर्सी दौड़, मटकी फोड़, आलू दौड़, कंचा-चम्मच दौड़, बिंदी लगाओ प्रतियोगिता सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

 

प्रतियोगिताओं में भाग लेने की इच्छुक प्रतिभागी सुबह 9 बजे से 10:30 बजे तक अपना पंजीयन करा सकेंगी। वहीं ‘सावन क्वीन-2026’ फैशन शो आयोजन का विशेष आकर्षण रहेगा, जिसमें प्रतिभागियों को भारतीय वेशभूषा एवं पारंपरिक परिधान में शामिल होना होगा।उत्सव में सजेगा महिलाओं के लिए खास मंच, स्टॉल और सांस्कृतिक गतिविधियां रहेंगी आकर्षण

 

नगर निगम द्वारा आयोजित रिमझिम सावन उत्सव का उद्देश्य महिलाओं को मनोरंजन, सहभागिता और उत्सव के माध्यम से एक बेहतर सामाजिक मंच उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम स्थल पर आकर्षक स्टॉल, खेलकूद प्रतियोगिताएं तथा विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। नगर निगम द्वारा आयोजन को सफल, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

 

महापौर अलका बाघमार ने शहरवासियों से अपील की है कि वे रिमझिम सावन-2026 उत्सव में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन की रौनक बढ़ाएं तथा महिलाओं के उत्साहवर्धन के साथ इस उत्सव को सफल बनाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!