लेटेस्ट अपडेट Archives - Shivnat Samvad | Best Durg Bhilai Chhattisgarh News Website https://www.shivnathsamvad.in/category/latest-news-shivnath-samvad/ Fri, 05 Jun 2026 09:03:13 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 https://www.shivnathsamvad.in/wp-content/uploads/2025/03/cropped-shivnath-samvad-32x32.png लेटेस्ट अपडेट Archives - Shivnat Samvad | Best Durg Bhilai Chhattisgarh News Website https://www.shivnathsamvad.in/category/latest-news-shivnath-samvad/ 32 32 दुर्ग निगम में हंगामा: स्वच्छता के नाम पर बड़ा खेल? निगम सभा में सभापति का फूटा गुस्सा…..बोले- स्वच्छता के नाम पर जनता को गुमराह किया जा रहा है…..पहले निगम अपनी व्यवस्था सुधारे https://www.shivnathsamvad.in/garbage-burning-sparks-outrage-in-general-house-meeting-chairman-questions-officials/ https://www.shivnathsamvad.in/garbage-burning-sparks-outrage-in-general-house-meeting-chairman-questions-officials/#respond Fri, 05 Jun 2026 09:00:49 +0000 https://www.shivnathsamvad.in/?p=25593 डिजिटल डेस्क |दुर्ग। नगर निगम की सामान्य सभा में स्वच्छता व्यवस्था और कचरा प्रबंधन को लेकर जमकर हंगामा देखने को

The post दुर्ग निगम में हंगामा: स्वच्छता के नाम पर बड़ा खेल? निगम सभा में सभापति का फूटा गुस्सा…..बोले- स्वच्छता के नाम पर जनता को गुमराह किया जा रहा है…..पहले निगम अपनी व्यवस्था सुधारे appeared first on Shivnat Samvad | Best Durg Bhilai Chhattisgarh News Website.

]]>
डिजिटल डेस्क |दुर्ग। नगर निगम की सामान्य सभा में स्वच्छता व्यवस्था और कचरा प्रबंधन को लेकर जमकर हंगामा देखने को मिला। सभा के दौरान सभापति ने निगम प्रशासन, संबंधित प्रभारी अधिकारियों और स्वच्छता व्यवस्था पर तीखे सवाल उठाते हुए कहा कि शहर में खुलेआम कचरा जलाया जा रहा है, जिससे आम नागरिकों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है।

सभापति ने कहा कि शहर के विभिन्न हिस्सों में लगातार कचरा जलाए जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि आखिर कचरे के अपशिष्ट का वैज्ञानिक प्रबंधन कहां हो रहा है और नियमों का पालन कौन सुनिश्चित कर रहा है?

उन्होंने कहा कि जिस क्षेत्र में वे स्वयं निवास करते हैं, वहां भी नियमित रूप से कचरा जलाया जा रहा है। इसके बावजूद न तो कोई प्रभावी कार्रवाई दिखाई दे रही है और न ही जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जा रही है।

सभा में सभापति ने तीखे शब्दों में कहा कि स्वच्छता के नाम पर जनता को भ्रमित नहीं किया जा सकता। यदि शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाना है तो सबसे पहले नगर निगम को अपनी कार्यप्रणाली में सुधार करना होगा। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि क्या कचरा निस्तारण के नाम पर केवल कागजी कार्रवाई हो रही है?

सभापति ने महापौर, संबंधित MIC सदस्यों और प्रभारी अधिकारियों से जवाब मांगते हुए कहा कि जनता को वास्तविक स्वच्छता चाहिए, केवल दावों और प्रचार से शहर साफ नहीं होगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो इसका खामियाजा सीधे आम नागरिकों को भुगतना पड़ेगा।

सामान्य सभा के दौरान प्लास्टिक मुक्त शहर के दावों पर भी सवाल उठे। सभापति ने कहा कि एक ओर नगर निगम प्लास्टिक मुक्त शहर की बात करता है, वहीं दूसरी ओर निगम की बैठकों में ही प्लास्टिक की पानी की बोतलों का उपयोग किया जा रहा है। ऐसे में निगम को पहले स्वयं उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए।

सभापति के इन तीखे बयानों के बाद सामान्य सभा का माहौल काफी गरमा गया और स्वच्छता व्यवस्था को लेकर निगम प्रशासन पर कई सवाल खड़े हो गए।

The post दुर्ग निगम में हंगामा: स्वच्छता के नाम पर बड़ा खेल? निगम सभा में सभापति का फूटा गुस्सा…..बोले- स्वच्छता के नाम पर जनता को गुमराह किया जा रहा है…..पहले निगम अपनी व्यवस्था सुधारे appeared first on Shivnat Samvad | Best Durg Bhilai Chhattisgarh News Website.

]]>
https://www.shivnathsamvad.in/garbage-burning-sparks-outrage-in-general-house-meeting-chairman-questions-officials/feed/ 0
पेपर लीक पर फूटा कांग्रेस का गुस्सा, राहुल शर्मा बोले- युवाओं के सपनों से हो रहा खिलवाड़ https://www.shivnathsamvad.in/congress-slams-government-over-paper-leaks-says-youth-dreams-are-being-crushed/ https://www.shivnathsamvad.in/congress-slams-government-over-paper-leaks-says-youth-dreams-are-being-crushed/#respond Fri, 05 Jun 2026 07:38:50 +0000 https://www.shivnathsamvad.in/?p=25590 डिजिटल डेस्क | दुर्ग:  दुर्ग शहर कांग्रेस कमेटी महामंत्री राहुल शर्मा ने कहा की पेपर लीक की घटनाएं केवल एक

The post पेपर लीक पर फूटा कांग्रेस का गुस्सा, राहुल शर्मा बोले- युवाओं के सपनों से हो रहा खिलवाड़ appeared first on Shivnat Samvad | Best Durg Bhilai Chhattisgarh News Website.

]]>
डिजिटल डेस्क | दुर्ग:  दुर्ग शहर कांग्रेस कमेटी महामंत्री राहुल शर्मा ने कहा की पेपर लीक की घटनाएं केवल एक प्रशासनिक विफलता नहीं हैं, बल्कि देश के करोड़ों युवाओं के सपनों पर सीधा हमला हैं। आज मेहनत करने वाले छात्र-छात्राएं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं, क्योंकि बार-बार परीक्षाओं की गोपनीयता भंग हो रही है।

हम सरकार से पूछना चाहते हैं कि आखिर कब तक युवा इस अव्यवस्था का शिकार होते रहेंगे? हर पेपर लीक के बाद केवल जांच की घोषणा कर देना पर्याप्त नहीं है। दोषियों की पहचान हो, उन पर सख्त कार्रवाई हो और ऐसी व्यवस्था बनाई जाए जिससे भविष्य में कोई भी परीक्षा प्रभावित न हो।

राहुल शर्मा ने कहा की देश का युवा जवाब मांग रहा है। उनकी मेहनत, उनका समय और उनके परिवारों की उम्मीदों का मूल्य है। सरकार को अपनी जिम्मेदारी स्वीकार करनी चाहिए और युवाओं का विश्वास बहाल करना चाहिए।”हाल के महीनों में कांग्रेस नेताओं ने भी पेपर लीक मामलों पर सरकार से जवाबदेही, जांच और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग उठाई है।

The post पेपर लीक पर फूटा कांग्रेस का गुस्सा, राहुल शर्मा बोले- युवाओं के सपनों से हो रहा खिलवाड़ appeared first on Shivnat Samvad | Best Durg Bhilai Chhattisgarh News Website.

]]>
https://www.shivnathsamvad.in/congress-slams-government-over-paper-leaks-says-youth-dreams-are-being-crushed/feed/ 0
दुर्ग ब्रेकिंग: शिवनाथ नदी के एनीकट में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस https://www.shivnathsamvad.in/youths-body-found-floating-near-shivnath-river-anicut-in-durg/ https://www.shivnathsamvad.in/youths-body-found-floating-near-shivnath-river-anicut-in-durg/#respond Fri, 05 Jun 2026 07:20:33 +0000 https://www.shivnathsamvad.in/?p=25587 डिजिटल डेस्क:दुर्ग। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार सुबह मोहलाई स्थित शिवनाथ नदी के एनीकट के पास पानी में एक युवक

The post दुर्ग ब्रेकिंग: शिवनाथ नदी के एनीकट में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस appeared first on Shivnat Samvad | Best Durg Bhilai Chhattisgarh News Website.

]]>
डिजिटल डेस्क:दुर्ग। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार सुबह मोहलाई स्थित शिवनाथ नदी के एनीकट के पास पानी में एक युवक का शव तैरता हुआ मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना ग्रामीणों द्वारा पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकलवाया।

कोतवाली थाना प्रभारी नवीन सिंह राजपूत ने बताया कि मृतक की पहचान निखिल यादव के रूप में हुई है, जो मोहन नगर थाना क्षेत्र के शंकर नगर का निवासी था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्रारंभिक जांच में मृत्यु के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों एवं परिचितों से पूछताछ कर उसकी गतिविधियों और घटनाक्रम से संबंधित जानकारी जुटाई जा रही है। मामले की जांच जारी है।

The post दुर्ग ब्रेकिंग: शिवनाथ नदी के एनीकट में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस appeared first on Shivnat Samvad | Best Durg Bhilai Chhattisgarh News Website.

]]>
https://www.shivnathsamvad.in/youths-body-found-floating-near-shivnath-river-anicut-in-durg/feed/ 0
Aaj ka Rashifal:5 June 2026 जानिए कैसा रहेगा आपका दिन https://www.shivnathsamvad.in/aaj-ka-rashifal5-june-2026/ https://www.shivnathsamvad.in/aaj-ka-rashifal5-june-2026/#respond Fri, 05 Jun 2026 05:57:27 +0000 https://www.shivnathsamvad.in/?p=25584 मेष (Aries) Aaj Ka Rashifal 5 June 2026: आज का दिन निवेश के लिहाज से बहुत अच्छा है. यदि आप

The post Aaj ka Rashifal:5 June 2026 जानिए कैसा रहेगा आपका दिन appeared first on Shivnat Samvad | Best Durg Bhilai Chhattisgarh News Website.

]]>
मेष (Aries)

Aaj Ka Rashifal 5 June 2026: आज का दिन निवेश के लिहाज से बहुत अच्छा है. यदि आप लंबे समय से किसी नई संपत्ति या वाहन को खरीदने का विचार कर रहे थे, तो आज बात आगे बढ़ सकती है. व्यापार में अप्रत्याशित लाभ होने से मन प्रसन्न रहेगा.

वृषभ (Taurus)

शुक्रवार का दिन आपकी राशि के लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा. नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी या प्रमोशन मिल सकता है. सुख-सुविधा की चीजों पर खर्च होगा, लेकिन आय के स्रोत भी मजबूत रहेंगे.

मिथुन (Gemini)

आज आपकी रचनात्मक क्षमता और सूझबूझ से व्यापार में कोई बड़ा कॉन्ट्रैक्ट फाइनल हो सकता है. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे और उनका सहयोग आपको आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा.

 

कर्क (Cancer)

आज आपको अपनी सेहत और खान-पान पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है. कार्यक्षेत्र में काम का दबाव अधिक रह सकता है, लेकिन आपकी मेहनत को अधिकारियों द्वारा सराहा जाएगा. किसी को भी बड़ा उधार देने से बचें.

 

सिंह (Leo)

मां लक्ष्मी की कृपा से आज आपके अटके हुए धन की प्राप्ति होगी. सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी, जिससे समाज में आपका मान-सम्मान और रुतबा दोनों बढ़ेंगे. विद्यार्थियों को करियर में नए और बेहतर अवसर मिलेंगे.

कन्या (Virgo)

करियर के दृष्टिकोण से आज का दिन बेहद सफल रहेगा. यदि आप नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं, तो आज आपको किसी अच्छी कंपनी से बुलावा आ सकता है. पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में सफलता मिलने के योग हैं.

तुला (Libra)

भाग्य आज पूरी तरह आपके साथ है. व्यापार के सिलसिले में की गई यात्राएं आपके लिए नए मुनाफे के द्वार खोलेंगी. धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा. संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है.

वृश्चिक (Scorpio)

आज आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, अन्यथा कार्यस्थल पर किसी से विवाद हो सकता है. आर्थिक मामलों में थोड़ा संभलकर चलें और कोई भी बड़ा जोखिम लेने से बचें. शाम का समय परिवार के साथ बिताएं.

धनु (Sagittarius)

दांपत्य जीवन और पार्टनरशिप के बिजनेस के लिए आज का दिन शानदार है. जीवनसाथी के नाम पर किया गया निवेश आज आपको बड़ा लाभ दे सकता है. नए व्यावसायिक संबंध बनेंगे जो भविष्य में अत्यधिक फायदेमंद साबित होंगे.

मकर (Capricorn)

आज आप अपने शत्रुओं और प्रतिस्पर्धियों पर भारी पड़ेंगे. कोर्ट-कचहरी या किसी पुराने विवाद से जुड़े मामलों में स्थिति आपके पक्ष में आ सकती है. नौकरी में आपकी कार्यशैली से उच्च अधिकारी बेहद प्रभावित होंगे.

कुंभ (Aquarius)

विद्यार्थियों, लेखकों और रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आ सकता है. अचानक कहीं से धन लाभ होने के मजबूत संकेत हैं, जिससे आपकी कई आर्थिक चिंताएं दूर होंगी.

मीन (Pisces)

आज आपके पारिवारिक सुख और शांति में वृद्धि होगी. घर के रेनोवेशन या सुख-सुविधाओं की वस्तुओं की खरीदारी पर धन खर्च हो सकता है. माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा और उनका पूरा सहयोग व आशीर्वाद आपको प्राप्त होगा

The post Aaj ka Rashifal:5 June 2026 जानिए कैसा रहेगा आपका दिन appeared first on Shivnat Samvad | Best Durg Bhilai Chhattisgarh News Website.

]]>
https://www.shivnathsamvad.in/aaj-ka-rashifal5-june-2026/feed/ 0
दुर्ग के बहुचर्चित अफीम कांड पर बड़ा अपडेट: 7.88 करोड़ की अफीम को किया गया नष्ट….14 लाख पौधे किए गए नष्ट https://www.shivnathsamvad.in/major-update-in-durgs-high-profile-opium-case/ https://www.shivnathsamvad.in/major-update-in-durgs-high-profile-opium-case/#respond Thu, 04 Jun 2026 11:51:18 +0000 https://www.shivnathsamvad.in/?p=25579 थाना पुलगांव में जप्त लगभग 7.88 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थों का वैधानिक प्रक्रिया के तहत नष्टीकरण किया गया।

The post दुर्ग के बहुचर्चित अफीम कांड पर बड़ा अपडेट: 7.88 करोड़ की अफीम को किया गया नष्ट….14 लाख पौधे किए गए नष्ट appeared first on Shivnat Samvad | Best Durg Bhilai Chhattisgarh News Website.

]]>
थाना पुलगांव में जप्त लगभग 7.88 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थों का वैधानिक प्रक्रिया के तहत नष्टीकरण किया गया।

▪ थाना पुलगांव के एनडीपीएस एक्ट प्रकरण में जप्त बड़ी मात्रा में अफीम एवं अफीम डोडा का नष्टीकरण किया गया।

▪ उच्च स्तरीय ड्रग डिस्पोजल समिति द्वारा निर्धारित वैधानिक प्रक्रिया का पालन करते हुए नष्टीकरण की कार्यवाही संपन्न की गई।

▪ पर्यावरण विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों से आवश्यक अनुमति प्राप्त कर भिलाई स्टील प्लांट में मादक पदार्थ नष्ट किया गया।

▪ लगभग 14,30,100 नग अफ़ीम के पौधे, जड़ तना, पत्ती एवं फल को सुरक्षित एवं विधिसम्मत तरीके से नष्ट किया गया।

डिजिटल डेस्क | दुर्ग: छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग तथा नारकोटिक्स सेल, पुलिस मुख्यालय, रायपुर के निर्देशानुसार जप्त मादक पदार्थों के नष्टीकरण हेतु गठित रेंज स्तरीय ड्रग्स डिस्पोजल समिति द्वारा आज दिनांक 04 जून 2026 को जिला दुर्ग के थाना पुलगांव, जिला दुर्ग के अपराध क्रमांक 247/2026, धारा 8 एवं 18 स्वापक औषधि एवं मनःप्रभावी पदार्थ अधिनियम, 1985 (NDPS Act) के अंतर्गत जप्त मादक पदार्थों के नष्टीकरण की कार्यवाही विधिवत किया गया।

उच्च स्तरीय ड्रग्स डिस्पोजल समिति के अध्यक्ष एवं पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज श्री अभिषेक शांडिल्य के नेतृत्व में यह कार्रवाई भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के एस.एम.एस.-3 प्लांट में संपन्न हुई। इस दौरान समिति के सदस्य श्री विजय अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/उप पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग तथा श्री शशांक कुमार, आबकारी उपायुक्त विशेष रूप से उपस्थित रहे। नष्टीकरण हेतु पर्यावरण विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों से आवश्यक वैधानिक अनुमति प्राप्त की गई। निर्धारित मानकों एवं वैधानिक प्रक्रिया का पालन करते हुए भिलाई स्थित स्टील प्लांट में जप्त मादक पदार्थ का विधिवत नष्टीकरण किया गया।

उक्त प्रकरण में आरोपियों से जप्त अवैध मादक पदार्थ अफीम के पौधे, जड़, तना, पत्ती, फूल एवं फल सहित लगभग 14,30,100 नग, कुल वजन 62,422.2 किलोग्राम, अफीम का सूखा फल (डोडा) 62.540 किलोग्राम तथा अफीम युक्त सूखा मिश्रित डोडा बुक्की 572 ग्राम जप्त किया गया था। जप्त मादक पदार्थों की कुल अनुमानित कीमत लगभग 7.88 करोड़ रुपये है।

▪घटना का कारण :
न्यायालयीन एवं वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत जप्त मादक पदार्थों का सुरक्षित एवं विधिसम्मत नष्टीकरण किया जाना।

कार्यवाही के दौरान श्री सुखनंदन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर), जिला दुर्ग,श्री सत्य प्रकाश तिवारी, नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर, कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज से श्री पनिक राम कुजूर उप पुलिस अधीक्षक एवं श्रीमती शिल्पा साहू उप पुलिस अधीक्षक तथा पर्यावरण विभाग से श्री संजय सिंह परिहार सहित बीएसपी एसएमएस-3 के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

▪सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्यवाही में उच्च स्तरीय ड्रग डिस्पोजल समिति, दुर्ग रेंज, थाना पुलगांव तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा निर्धारित वैधानिक प्रक्रिया का पालन करते हुए सफलतापूर्वक नष्टीकरण की कार्यवाही संपादित की गई।

▪दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि मादक पदार्थों के अवैध उत्पादन, परिवहन, विक्रय एवं सेवन संबंधी किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में नागरिकों का सहयोग कानून व्यवस्था एवं समाज की सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है।

The post दुर्ग के बहुचर्चित अफीम कांड पर बड़ा अपडेट: 7.88 करोड़ की अफीम को किया गया नष्ट….14 लाख पौधे किए गए नष्ट appeared first on Shivnat Samvad | Best Durg Bhilai Chhattisgarh News Website.

]]>
https://www.shivnathsamvad.in/major-update-in-durgs-high-profile-opium-case/feed/ 0
दुर्ग में इबोला वायरस का खतरा! जिले में इबोला वायरस के तीन संदिग्धों की एंट्री, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट…. https://www.shivnathsamvad.in/ebola-alert-in-durg-three-suspected-cases-under-watch/ https://www.shivnathsamvad.in/ebola-alert-in-durg-three-suspected-cases-under-watch/#respond Thu, 04 Jun 2026 07:50:53 +0000 https://www.shivnathsamvad.in/?p=25574 दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में इबोला वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। इबोला प्रभावित देशों कांगो,

The post दुर्ग में इबोला वायरस का खतरा! जिले में इबोला वायरस के तीन संदिग्धों की एंट्री, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट…. appeared first on Shivnat Samvad | Best Durg Bhilai Chhattisgarh News Website.

]]>
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में इबोला वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। इबोला प्रभावित देशों कांगो, इथियोपिया और युगांडा से लौटे तीन व्यक्तियों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा ट्रेस कर निगरानी में रखा गया है। एहतियातन उन्हें क्वारंटीन किया गया है और उनके स्वास्थ्य की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।

बताया जा रहा हैं कि एक व्यक्ति कांगो से मुंबई होते हुए दुर्ग पहुंचा है और वर्तमान में गया नगर क्षेत्र में रह रहा है। वहीं इथियोपिया और युगांडा से आए दो अन्य व्यक्ति भिलाई के जुनवानी स्थित अविनाश मेट्रोपोलिटन क्षेत्र में रह रहे हैं।

इंटीग्रेटेड डिजीज सर्विलांस प्रोग्राम (IDSP) से सूचना मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमों को तत्काल सक्रिय किया गया और संबंधित व्यक्तियों को चिन्हित कर निगरानी में रखा गया है। फिलहाल तीनों व्यक्तियों की स्वास्थ्य स्थिति सामान्य है और उनमें इबोला वायरस से संबंधित किसी भी प्रकार के लक्षण नहीं पाए गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने तीनों के रक्त नमूने जांच के लिए पुणे स्थित प्रयोगशाला भेज दिए हैं। रिपोर्ट आने के बाद स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। तब तक स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी आवश्यक सावधानियां बरती जा रही हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार इबोला एक अत्यंत संक्रामक और गंभीर वायरल बीमारी है, जो संक्रमित व्यक्ति के रक्त, पसीने या अन्य शारीरिक तरल पदार्थों के संपर्क में आने से फैल सकती है। इसके प्रमुख लक्षणों में तेज बुखार, कमजोरी, मांसपेशियों में दर्द, सिरदर्द, गले में खराश और गंभीर मामलों में रक्तस्राव शामिल हैं।

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें तथा किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए केवल आधिकारिक स्रोतों पर भरोसा करें।

क्या है इबोला वायरस?

इबोला एक गंभीर और अत्यंत संक्रामक वायरल बीमारी है, जो संक्रमित व्यक्ति के खून, पसीने या अन्य शारीरिक तरल पदार्थों के संपर्क में आने से फैल सकती है। विश्व स्वास्थ्य संगठनों के अनुसार यह बीमारी कई मामलों में जानलेवा साबित होती है।

इबोला के प्रमुख लक्षण

  • अचानक तेज बुखार
  • अत्यधिक कमजोरी
  • मांसपेशियों में दर्द
  • सिरदर्द
  • गले में खराश
  • गंभीर मामलों में आंतरिक एवं बाहरी रक्तस्राव

स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध लक्षण की स्थिति में तत्काल चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की है।

The post दुर्ग में इबोला वायरस का खतरा! जिले में इबोला वायरस के तीन संदिग्धों की एंट्री, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट…. appeared first on Shivnat Samvad | Best Durg Bhilai Chhattisgarh News Website.

]]>
https://www.shivnathsamvad.in/ebola-alert-in-durg-three-suspected-cases-under-watch/feed/ 0
भारत में मॉनसून की एंट्री, केरल पहुंचा दक्षिण-पश्चिम मॉनसून…..भारत को जल्द मिलेगी गर्मी से राहत https://www.shivnathsamvad.in/monsoon-arrives-in-india-reaches-kerala/ https://www.shivnathsamvad.in/monsoon-arrives-in-india-reaches-kerala/#respond Thu, 04 Jun 2026 07:31:47 +0000 https://www.shivnathsamvad.in/?p=25572 नई दिल्ली।लंबे इंतजार के बाद दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने भारत में दस्तक दे दी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने

The post भारत में मॉनसून की एंट्री, केरल पहुंचा दक्षिण-पश्चिम मॉनसून…..भारत को जल्द मिलेगी गर्मी से राहत appeared first on Shivnat Samvad | Best Durg Bhilai Chhattisgarh News Website.

]]>
नई दिल्ली।लंबे इंतजार के बाद दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने भारत में दस्तक दे दी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने गुरुवार को आधिकारिक रूप से मॉनसून के केरल पहुंचने की घोषणा की। हालांकि केरल में पिछले कई दिनों से बारिश हो रही थी, लेकिन मौसम विभाग ने अब इसके आधिकारिक आगमन की पुष्टि की है।

 

मौसम विभाग के अनुसार, इस वर्ष मॉनसून केरल में सामान्य तिथि 1 जून की तुलना में लगभग चार दिन की देरी से पहुंचा है। इससे पहले अनुमान लगाया गया था कि मॉनसून 26 मई के आसपास केरल पहुंच सकता है, लेकिन मौसमीय परिस्थितियों के कारण इसके आगमन में विलंब हुआ।

 

केरल में मॉनसून के प्रवेश के साथ ही कई जिलों में भारी बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अलप्पुझा, कोट्टायम और एर्नाकुलम जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पत्तनमथिट्टा, इडुक्की और त्रिशूर जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा और 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

 

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार मॉनसून अब धीरे-धीरे देश के अन्य हिस्सों की ओर बढ़ेगा। उत्तर भारत में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। दिल्ली में मॉनसून के पहुंचने की सामान्य तिथि 25 से 30 जून के बीच मानी जाती है, जबकि उत्तर प्रदेश में इसके 15 जून के आसपास सक्रिय होने की संभावना है।

 

इस वर्ष मॉनसून को लेकर मौसम विभाग ने संशोधित पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया है कि देश में सामान्य से कम वर्षा होने की संभावना है। विभाग के अनुसार, इस बार देश में दीर्घकालिक औसत (LPA) का लगभग 90 प्रतिशत वर्षा दर्ज हो सकती है।

 

मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में मॉनसून की प्रगति और वर्षा की स्थिति पर लगातार नजर रखी जाएगी, क्योंकि इसका सीधा असर कृषि, जल संसाधनों और आम जनजीवन पर पड़ता है।

The post भारत में मॉनसून की एंट्री, केरल पहुंचा दक्षिण-पश्चिम मॉनसून…..भारत को जल्द मिलेगी गर्मी से राहत appeared first on Shivnat Samvad | Best Durg Bhilai Chhattisgarh News Website.

]]>
https://www.shivnathsamvad.in/monsoon-arrives-in-india-reaches-kerala/feed/ 0
Aaj ka Rashifal:4 June 2026 जानिए कैसा रहेगा आपका दिन https://www.shivnathsamvad.in/aaj-ka-rashifal4-june-2026/ https://www.shivnathsamvad.in/aaj-ka-rashifal4-june-2026/#respond Thu, 04 Jun 2026 04:46:09 +0000 https://www.shivnathsamvad.in/?p=25568 मेष राशि मेष राशि की व्यावसायिक स्थिति सुदृढ़ होगी। स्वास्थ्य बहुत अच्छा बना हुआ है और किसी तरह की कोई

The post Aaj ka Rashifal:4 June 2026 जानिए कैसा रहेगा आपका दिन appeared first on Shivnat Samvad | Best Durg Bhilai Chhattisgarh News Website.

]]>
मेष राशि

मेष राशि की व्यावसायिक स्थिति सुदृढ़ होगी। स्वास्थ्य बहुत अच्छा बना हुआ है और किसी तरह की कोई प्रॉब्लम नहीं है। तो कुल मिलाकर के एक अचछी स्थिति जो लोग विवाहित हैं उन लोगों की स्थिति काफी अच्छी है। जीवन साथी के साथ बहुत ग्रो कर रहे हैं और एक दूसरे का साथ कंधे से कंधा मिलाकर के दे रहे हैं तो एक अच्छा समय का निर्माण हो रहा है व्यावसायिक स्थिति में खासकर। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि की स्थिति भी अच्छी कही जाएगी और जोखिम कम हो चुका है स्वास्थ्य में सुधार हो चुका है। प बाकी व्यापारिक दृष्टिकोण से ये बहुत ही उत्तम समय कहा जाएगा। आप निवेश के लिए तैयार हैं, निवेश कर सकते हैं। भाग्यवर्धक निवेश दिख रहा है। हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि की स्थिति थोड़ा सा मध्यम दिख रहा है। चोट-घपेट लगने वाला, किसी परेशानी में पड़ने वाला तो थोड़ा बचके पार करिएगा। एक अच्छी स्थिति में आप दिखाई पड़ रहे हैं, ओवरऑल किसी भी तरीके की कोई रिस्क मत लीजिएगा। थोड़ा सा चंद्रमा के अष्टम भाव में होने के वजह से नुकसान संभव है। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

कर्क राशि

कर्क राशि की बड़ी सुखद स्थिति दिखाई पड़ रही है। स्वास्थ्य बहुत अच्छा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाक़ात दिख रही है। और जो लोग नए प्रेम को तलाश रहे हैं, उनकी शुरुआत होने जा रही है। व्यापारिक दृष्टिकोण से ये समय अत्यंत शुभकारी है। बहुत अच्छा समय में प्रवेश किए हैं। कोई बड़ा और अच्छा निर्णय लेने जा रहे हैं। पिता का साथ होगा। हार्मोनल इशू थोड़े हो सकते हैं इन दिनों चल रहे हैं। यूरिक एसिड का बढ़ना, स्टोन का बनना इत्यादि पे थोड़ा ध्यान रखिए।

 

सिंह राशि

सिंह राशि का स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम दिखाई पड़ रहा है। कोई बड़ी परेशानी नहीं है लेकिन थोड़ा स्वास्थ्य पे ध्यान देने की आवश्यकता है। हालाँकि लग्नेश आपका एक अच्छे स्थिति में बैठे हुए हैं, दशम भाव में बैठे हैं, फिर भी चंद्रमा होने की बजह से थोडा सा ध्यान दीजिए। मतलब पर्सनल लाइफ आपकी बहुत अच्छी नहीं दिखाई पड़ रही। थोड़ा बचके पार करिए। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

कन्या राशि

स्वास्थ्य की स्थिति बहुत अच्छी है। प्रेम में थोड़ा तू-तू मैं-मैं का संकेत है, ध्यान रखिएगा। नए प्रेम में भी आने के लिए कन्फ्यूज हैं आप, थोड़ा वक़्त ले लीजिए, अच्छा होगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से अत्यंत शुभकारी समय है। नए व्यापार की शुरुआत कर सकते हैं।

तुला राशि

तुला राशि को थोड़ा सा गृह कलह से बचना चाहिए। व्यापारिक दृष्टिकोण से अत्यंत शुभकारी रामय है। किसी तरीके की कोई प्रॉब्लम नहीं, आप बहुत आगे बढ़ रहे हैं और नए व्यापार की शुरुआत कुछ बहुत बढ़-चढ़के होने वाली है। पीली वस्तु दान करना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि

पराक्रम रंग लाएगा, रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम। प्रेम की स्थिति में काफ़ी सुधार और ब्रेकअप भी सही हो जाएगा। जो लोग सिंगल हैं, नए प्रेम में आ जाएंगे। जो लोग प्रेम में हैं, उनकी स्थिति सुधर जाएगी। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

धनु राशि

धनु राशि का स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चलने लगा है। प्रेम की स्थिति बहुत अच्छी है, संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। जो लोग पुराने प्रेम में हैं, चलते रहेंगे बहुत अच्छा। बहुत सामंजस्य बना रहेगा। जो लोग नए प्रेम में जाना चाहते हैं, ये राइट टाइम है, आप आ जाएंगे प्रेम में। निवेश अभी वर्जित रहेगा। अभी निवेश मत करिए।

मकर राशि

सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम की स्थिति मध्यम रहेगी। नए प्रेम में भी जाने के लिए और जो पुराने प्रेम में हैं उनको अनबन सा महसूस हो रहा है, लेकिन अभी टूटा नहीं है, कोई प्रॉब्लम नहीं हुई है। काली जी को प्रणाम करना शुभहोगा।

 

कुंभ राशि

स्वास्थ्य अच्छा है। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। थोड़ा बच के, सोच करके आगे बढ़िएगा। किसी भी तरीके की कोई आर्थिक रिस्क मत लीजिएगा। शिव जी का जलाभिषेक करना शुभ होगा।

मीन राशि

स्वास्थ्य पे ध्यान रखिए। प्रेम की स्थिति घर में प्रवेश कर चुका है, अब घर में बातचीत होने लगी है और अब आगे बढ़ेगी या बातचीत होने लगेगी और आगे बढ़ेगी चीजें। संबंध आपके पुख्ता हो रहे हैं। नए प्रेम के लिए भी ये एक अच्छा समय कहा जाएगा, लाभप्रद रहेगा। यात्रा का योग बनेगा, थर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। रुका हुआ धन वापस मिलेगा, आय के नवीन स्रोत बनेंगे।

The post Aaj ka Rashifal:4 June 2026 जानिए कैसा रहेगा आपका दिन appeared first on Shivnat Samvad | Best Durg Bhilai Chhattisgarh News Website.

]]>
https://www.shivnathsamvad.in/aaj-ka-rashifal4-june-2026/feed/ 0
CG BREAKING: प्रदेश में अगले 5 दिनों तक बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी https://www.shivnathsamvad.in/cg-breaking-rain-alert-in-chhattisgarh-thunderstorms-and-rain-expected-for-5-days/ https://www.shivnathsamvad.in/cg-breaking-rain-alert-in-chhattisgarh-thunderstorms-and-rain-expected-for-5-days/#respond Wed, 03 Jun 2026 11:49:21 +0000 https://www.shivnathsamvad.in/?p=25558 रायपुर। नौतपा के अंतिम दिन राजधानी रायपुर समेत प्रदेशभर में उमस ने लोगों को खासा परेशान किया। मौसम विभाग के

The post CG BREAKING: प्रदेश में अगले 5 दिनों तक बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी appeared first on Shivnat Samvad | Best Durg Bhilai Chhattisgarh News Website.

]]>
रायपुर। नौतपा के अंतिम दिन राजधानी रायपुर समेत प्रदेशभर में उमस ने लोगों को खासा परेशान किया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के विपरीत पिछले कुछ दिनों में न तो अपेक्षित अंधड़ देखने को मिला और न ही व्यापक बारिश हुई। हालांकि राहत की बात यह है कि अब मौसम का मिजाज बदलने वाला है।

 

मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ में आगामी 5 दिनों तक कई क्षेत्रों में अंधड़, गरज-चमक और बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

 

नौतपा के दौरान प्रदेश में लू का प्रभाव अपेक्षाकृत कम रहा, लेकिन उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। राजधानी रायपुर सहित कई जिलों में दिनभर चिपचिपी गर्मी महसूस की गई। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि वातावरण में नमी बढ़ने और सिस्टम के सक्रिय होने के कारण अब प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में वर्षा की गतिविधियां तेज हो सकती हैं।

 

मौसम केंद्र रायपुर द्वारा जारी पांच दिवसीय पूर्वानुमान के अनुसार दक्षिण छत्तीसगढ़ के जिलों में 4 जून से बारिश की गतिविधियां बढ़ने के संकेत हैं। 5 और 6 जून को प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है। वहीं 7 जून तक दक्षिणी और मध्य छत्तीसगढ़ के कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की जा सकती है।

 

मौसम विभाग ने नागरिकों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने तथा तेज हवा, आकाशीय बिजली और बारिश के समय सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

The post CG BREAKING: प्रदेश में अगले 5 दिनों तक बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी appeared first on Shivnat Samvad | Best Durg Bhilai Chhattisgarh News Website.

]]>
https://www.shivnathsamvad.in/cg-breaking-rain-alert-in-chhattisgarh-thunderstorms-and-rain-expected-for-5-days/feed/ 0
हिमाचल सड़क हादसे में भिलाई के एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, गांव में नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई https://www.shivnathsamvad.in/bhilai-family-of-four-killed-in-himachal-tragedy-laid-to-rest-together/ https://www.shivnathsamvad.in/bhilai-family-of-four-killed-in-himachal-tragedy-laid-to-rest-together/#respond Wed, 03 Jun 2026 10:00:22 +0000 https://www.shivnathsamvad.in/?p=25555 डिजिटल डेस्क: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में जान गंवाने वाले भिलाई के एक ही

The post हिमाचल सड़क हादसे में भिलाई के एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, गांव में नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई appeared first on Shivnat Samvad | Best Durg Bhilai Chhattisgarh News Website.

]]>
डिजिटल डेस्क: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में जान गंवाने वाले भिलाई के एक ही परिवार के चार सदस्यों का मंगलवार को उनके पैतृक गांव कुथरेल में अंतिम संस्कार किया गया। हादसे में आईटी इंजीनियर अरविंद चंद्राकर, उनकी पत्नी प्राची चंद्राकर और उनके दो पुत्र दर्श एवं अक्षद की मौत हो गई थी।

जानकारी के अनुसार, 29 मई की रात बैरागढ़-साच पास-किलाड़ मार्ग पर एक अर्टिगा वाहन लगभग 500 मीटर गहरी खाई में गिर गया था। हादसे में दो बच्चों समेत कुल आठ लोगों की मौत हो गई थी। मृतकों में दुर्ग जिले के ग्राम कुथरेल निवासी चंद्राकर परिवार के चार सदस्य भी शामिल थे।

मंगलवार दोपहर मृतकों के शव चार एंबुलेंसों के माध्यम से रायपुर से ग्राम कुथरेल लाए गए। अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण, रिश्तेदार और परिचित पहुंचे। पूरे गांव में शोक का माहौल रहा। बाद में चारों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया।

परिजनों के अनुसार अरविंद चंद्राकर बेंगलुरु में एक बहुराष्ट्रीय आईटी कंपनी में कार्यरत थे और पिछले करीब 20 वर्षों से अपने क्षेत्र में सेवाएं दे रहे थे। वे अपने परिवार के साथ बेंगलुरु में रहते थे। उनके पिता श्यामलाल चंद्राकर भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) से सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं।

बताया गया कि अरविंद अपने परिवार के साथ गर्मी की छुट्टियां मनाने मई माह में अपने गृह ग्राम कुथरेल आए थे। यहां कुछ दिन बिताने के बाद वे बेंगलुरु लौट गए थे। इसी दौरान उनके दोनों पुत्रों को अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में हिस्सा लेना था। प्रतियोगिता के लिए बच्चों का दल बेंगलुरु से आगरा और वहां से हिमाचल प्रदेश पहुंचा था।

प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद अरविंद अपने परिवार तथा मित्र पी.जी. कार्तिघायन के परिवार के साथ हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थलों का भ्रमण करने निकले थे। 29 मई को दोनों परिवार डलहौजी से साच पास क्षेत्र की ओर रवाना हुए थे। देर रात चंबा जिले के कालावन क्षेत्र के पास उनका वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया।

हादसा इतना भीषण था कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार किसी भी व्यक्ति को बचाया नहीं जा सका। इस दुखद घटना से परिवार, रिश्तेदारों और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

The post हिमाचल सड़क हादसे में भिलाई के एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, गांव में नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई appeared first on Shivnat Samvad | Best Durg Bhilai Chhattisgarh News Website.

]]>
https://www.shivnathsamvad.in/bhilai-family-of-four-killed-in-himachal-tragedy-laid-to-rest-together/feed/ 0