CG BREAKING: धार्मिक कार्यक्रम के दौरान चोटिल हुए डिप्टी सीएम अरुण साव, सिम्स में हुआ प्राथमिक उपचार
बिलासपुर/लोरमी। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव धार्मिक कार्यक्रम के दौरान पैर में चोट लगने के बाद बिलासपुर स्थित सिम्स अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उनके पैर की जांच कर प्राथमिक उपचार किया और कच्चा प्लास्टर बांधा।
जानकारी के अनुसार, लोरमी में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के दौरान अरुण साव के पैर में चोट लगी थी। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए सिम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद आवश्यक प्राथमिक उपचार किया।
चोट के बाद निर्धारित कार्यक्रम निरस्त
चोट लगने के बाद उपमुख्यमंत्री अरुण साव के सभी निर्धारित कार्यक्रम निरस्त किए जाने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, चोट की गंभीरता और आगे के उपचार को लेकर आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी नहीं मिली है।
वहीं, उनके स्टाफ की ओर से इसे चोट के उपचार के बजाय रूटीन चेकअप बताया गया है। ऐसे में उनकी स्वास्थ्य स्थिति को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

