Aaj ka Rashifal:19 October 2026 जानिए कैसा रहेगा आपका दिन
मेष राशिः
व्यावसायिक सफलता मिलेगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। पिता का साथ मिलेगा और राजनीतिक लाभहोगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान की स्थिति में सुधार हो चुका है। व्यापार भी अच्छा है। सूर्य को जल देना और लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।
वृषभ राशिः
भाग्य साथ देगा। जोखिम से उबर चुके हैं। रोजी-रोजगार में तरक्की कर रहे हैं। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम है। प्रेम-संतान की स्थिति भी थोड़ी मध्यम है। व्यापार बहुत अच्छा है। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
मिथुन राशिः
थोड़ा बचकर पार करिएगा। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चौट-चपेंट लग सकती है और किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। प्रेम-संतान और व्यापार बहुत अच्छे हैं। क्रोध पर काबू रखिएगा। सूर्य को जल देना शुभ होगा।
कर्क राशिः
जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। स्वास्थ्य की स्थिति बहुत अच्छी है। प्रेम, संतान और व्यापार, सब कुछ अद्भुत है। नीली वस्तु दान करना शुभ होगा।
सिंह राशिः
जातकों का शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। आप थोड़े एक्टिव होंगे, लेकिन परास्त होंगे। प्रेम-संतान से थोड़ी दूरी चल रही है। अभी आपकी व्यापारिक स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। सूर्य को जल देना शुभ होगा।
कन्या राशिः
जातकों को सरकारी तंत्र में दबदबा मिलेगा। लिक्विड फंड में बढ़ोतरी होगी और रिश्तेदारों की संख्या बढ़ेगी। बस भावुकता पर काबू रखिएगा। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से बचिएगा। आपका व्यापार अच्छा है। तांबे की वस्तु दान करना शुभ होगा।
तुला राशिः
जातकों का स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। बुखार इत्यादि होने के संकेत हैं। शारीरिक तापमान बढ़ सकता है और गुस्सा भी बढ़ सकता है। ध्यान रखिएगा और गृहकलह से बचिए। भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी का प्रबल योग बन रहा है। प्रेम संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। शनिदेव को प्रणाम करना शुभहोगा।
वृश्चिक राशिः
जातकों को सरकारी तंत्र से पंगेबाजी नहीं करनी चाहिए। जीवनसाथी से भी दूरी बन रही है और विवाहित लोगों की पर्सनल लाइफ में प्रॉब्लम आ सकती है। जो अविवाहित हैं, उनके लिए नए-नए अवसर आएंगे और अच्छी स्थिति रहेगी। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। आपका पराक्रम अच्छा है। कुल मिलाकर, पर्सनल लाइफ और सरकारी तंत्र से बचिए। बाकी सारी चीजें ठीक हैं। सूर्य को जल देना शुभ होगा।
धनु राशिः
आय के नए-नए मार्ग बनेंगे। पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। स्वास्थ्य की स्थिति थोड़ी मध्यम है। प्रेम संतान की स्थिति भी मध्यम है। व्यापारिक स्थिति बहुत अच्छी है। तांबे की वस्तु पास रखना शुभ होगा।
मकर राशिः
सितारों की तरह चमकेंगे। जिस चीज की जरूरत होगी, उसकी उपलब्धता होगी। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापार भी बहुत अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
कुंभ राशिः
मन चिंतित रहेगा। घबराहट और बेचैनी बनी रहेगी। स्वास्थ्य ठीक-ठाक है, लेकिन सिरदर्द और नींद से जुड़ी परेशानी संभव है। प्रेम-संतान की स्थिति सुधार की तरफ है। व्यापार भी अच्छा है। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
मीन राशिः
आय के नए-नए मार्ग बनेंगे। पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। यात्रा के योग बनेंगे और शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम है। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापार बहुत अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

