छत्तीसगढ़ Archives - Shivnat Samvad | Best Durg Bhilai Chhattisgarh News Website https://www.shivnathsamvad.in/category/chhattisgarh-breking/ Wed, 03 Jun 2026 11:56:19 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 https://www.shivnathsamvad.in/wp-content/uploads/2025/03/cropped-shivnath-samvad-32x32.png छत्तीसगढ़ Archives - Shivnat Samvad | Best Durg Bhilai Chhattisgarh News Website https://www.shivnathsamvad.in/category/chhattisgarh-breking/ 32 32 CG BREAKING: प्रदेश में अगले 5 दिनों तक बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी https://www.shivnathsamvad.in/cg-breaking-rain-alert-in-chhattisgarh-thunderstorms-and-rain-expected-for-5-days/ https://www.shivnathsamvad.in/cg-breaking-rain-alert-in-chhattisgarh-thunderstorms-and-rain-expected-for-5-days/#respond Wed, 03 Jun 2026 11:49:21 +0000 https://www.shivnathsamvad.in/?p=25558 रायपुर। नौतपा के अंतिम दिन राजधानी रायपुर समेत प्रदेशभर में उमस ने लोगों को खासा परेशान किया। मौसम विभाग के

The post CG BREAKING: प्रदेश में अगले 5 दिनों तक बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी appeared first on Shivnat Samvad | Best Durg Bhilai Chhattisgarh News Website.

]]>
रायपुर। नौतपा के अंतिम दिन राजधानी रायपुर समेत प्रदेशभर में उमस ने लोगों को खासा परेशान किया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के विपरीत पिछले कुछ दिनों में न तो अपेक्षित अंधड़ देखने को मिला और न ही व्यापक बारिश हुई। हालांकि राहत की बात यह है कि अब मौसम का मिजाज बदलने वाला है।

 

मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ में आगामी 5 दिनों तक कई क्षेत्रों में अंधड़, गरज-चमक और बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

 

नौतपा के दौरान प्रदेश में लू का प्रभाव अपेक्षाकृत कम रहा, लेकिन उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। राजधानी रायपुर सहित कई जिलों में दिनभर चिपचिपी गर्मी महसूस की गई। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि वातावरण में नमी बढ़ने और सिस्टम के सक्रिय होने के कारण अब प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में वर्षा की गतिविधियां तेज हो सकती हैं।

 

मौसम केंद्र रायपुर द्वारा जारी पांच दिवसीय पूर्वानुमान के अनुसार दक्षिण छत्तीसगढ़ के जिलों में 4 जून से बारिश की गतिविधियां बढ़ने के संकेत हैं। 5 और 6 जून को प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है। वहीं 7 जून तक दक्षिणी और मध्य छत्तीसगढ़ के कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की जा सकती है।

 

मौसम विभाग ने नागरिकों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने तथा तेज हवा, आकाशीय बिजली और बारिश के समय सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

The post CG BREAKING: प्रदेश में अगले 5 दिनों तक बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी appeared first on Shivnat Samvad | Best Durg Bhilai Chhattisgarh News Website.

]]>
https://www.shivnathsamvad.in/cg-breaking-rain-alert-in-chhattisgarh-thunderstorms-and-rain-expected-for-5-days/feed/ 0
हिमाचल सड़क हादसे में भिलाई के एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, गांव में नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई https://www.shivnathsamvad.in/bhilai-family-of-four-killed-in-himachal-tragedy-laid-to-rest-together/ https://www.shivnathsamvad.in/bhilai-family-of-four-killed-in-himachal-tragedy-laid-to-rest-together/#respond Wed, 03 Jun 2026 10:00:22 +0000 https://www.shivnathsamvad.in/?p=25555 डिजिटल डेस्क: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में जान गंवाने वाले भिलाई के एक ही

The post हिमाचल सड़क हादसे में भिलाई के एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, गांव में नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई appeared first on Shivnat Samvad | Best Durg Bhilai Chhattisgarh News Website.

]]>
डिजिटल डेस्क: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में जान गंवाने वाले भिलाई के एक ही परिवार के चार सदस्यों का मंगलवार को उनके पैतृक गांव कुथरेल में अंतिम संस्कार किया गया। हादसे में आईटी इंजीनियर अरविंद चंद्राकर, उनकी पत्नी प्राची चंद्राकर और उनके दो पुत्र दर्श एवं अक्षद की मौत हो गई थी।

जानकारी के अनुसार, 29 मई की रात बैरागढ़-साच पास-किलाड़ मार्ग पर एक अर्टिगा वाहन लगभग 500 मीटर गहरी खाई में गिर गया था। हादसे में दो बच्चों समेत कुल आठ लोगों की मौत हो गई थी। मृतकों में दुर्ग जिले के ग्राम कुथरेल निवासी चंद्राकर परिवार के चार सदस्य भी शामिल थे।

मंगलवार दोपहर मृतकों के शव चार एंबुलेंसों के माध्यम से रायपुर से ग्राम कुथरेल लाए गए। अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण, रिश्तेदार और परिचित पहुंचे। पूरे गांव में शोक का माहौल रहा। बाद में चारों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया।

परिजनों के अनुसार अरविंद चंद्राकर बेंगलुरु में एक बहुराष्ट्रीय आईटी कंपनी में कार्यरत थे और पिछले करीब 20 वर्षों से अपने क्षेत्र में सेवाएं दे रहे थे। वे अपने परिवार के साथ बेंगलुरु में रहते थे। उनके पिता श्यामलाल चंद्राकर भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) से सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं।

बताया गया कि अरविंद अपने परिवार के साथ गर्मी की छुट्टियां मनाने मई माह में अपने गृह ग्राम कुथरेल आए थे। यहां कुछ दिन बिताने के बाद वे बेंगलुरु लौट गए थे। इसी दौरान उनके दोनों पुत्रों को अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में हिस्सा लेना था। प्रतियोगिता के लिए बच्चों का दल बेंगलुरु से आगरा और वहां से हिमाचल प्रदेश पहुंचा था।

प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद अरविंद अपने परिवार तथा मित्र पी.जी. कार्तिघायन के परिवार के साथ हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थलों का भ्रमण करने निकले थे। 29 मई को दोनों परिवार डलहौजी से साच पास क्षेत्र की ओर रवाना हुए थे। देर रात चंबा जिले के कालावन क्षेत्र के पास उनका वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया।

हादसा इतना भीषण था कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार किसी भी व्यक्ति को बचाया नहीं जा सका। इस दुखद घटना से परिवार, रिश्तेदारों और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

The post हिमाचल सड़क हादसे में भिलाई के एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, गांव में नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई appeared first on Shivnat Samvad | Best Durg Bhilai Chhattisgarh News Website.

]]>
https://www.shivnathsamvad.in/bhilai-family-of-four-killed-in-himachal-tragedy-laid-to-rest-together/feed/ 0
CG BREAKING: रायपुर जिला कोर्ट में खूनी बवाल! पेशी के दौरान भाई ने भाई पर किया हमला….. https://www.shivnathsamvad.in/clash-erupts-at-raipur-district-court-one-injured-during-hearing-appearance/ https://www.shivnathsamvad.in/clash-erupts-at-raipur-district-court-one-injured-during-hearing-appearance/#respond Sat, 30 May 2026 14:18:24 +0000 https://www.shivnathsamvad.in/?p=25517 डिजिटल डेस्क |रायपुर। जिला न्यायालय परिसर में पेशी के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया।

The post CG BREAKING: रायपुर जिला कोर्ट में खूनी बवाल! पेशी के दौरान भाई ने भाई पर किया हमला….. appeared first on Shivnat Samvad | Best Durg Bhilai Chhattisgarh News Website.

]]>
डिजिटल डेस्क |रायपुर। जिला न्यायालय परिसर में पेशी के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। घटना कोर्ट परिसर स्थित पुलिस चौकी के सामने हुई, जिसमें एक युवक घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि पुलिस ने आरोपी को मौके से ही हिरासत में ले लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों पक्ष अपनी-अपनी नियमित पेशी के लिए जिला न्यायालय पहुंचे थे। सुनवाई समाप्त होने के बाद कोर्ट परिसर से बाहर निकलते समय किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मारपीट की स्थिति निर्मित हो गई।

आरोप है कि एक पक्ष के ध्रुवेश देवांगन ने दूसरे पक्ष के राहुल सोनी के साथ मारपीट की। इस दौरान राहुल सोनी का सिर दीवार से टकरा गया, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद कोर्ट परिसर में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुरानी बस्ती थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने आरोपी ध्रुवेश देवांगन को तत्काल हिरासत में ले लिया। वहीं घायल राहुल सोनी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि दोनों पक्ष स्वयं पेशी के लिए न्यायालय पहुंचे थे, उन्हें पुलिस द्वारा लाया नहीं गया था। साथ ही प्रारंभिक स्तर पर सामने आई चाकू से हमला किए जाने की सूचना को भी पुलिस ने खारिज कर दिया है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और विवाद के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

The post CG BREAKING: रायपुर जिला कोर्ट में खूनी बवाल! पेशी के दौरान भाई ने भाई पर किया हमला….. appeared first on Shivnat Samvad | Best Durg Bhilai Chhattisgarh News Website.

]]>
https://www.shivnathsamvad.in/clash-erupts-at-raipur-district-court-one-injured-during-hearing-appearance/feed/ 0
CG BREAKING: सुशासन तिहार समाधान शिविर में ACB की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार की रिश्वत लेते बाबू गिरफ्तार https://www.shivnathsamvad.in/cg-breaking-big-action-in-chhattisgarh-beo-office-clerk-arrested-while-accepting-bribe/ https://www.shivnathsamvad.in/cg-breaking-big-action-in-chhattisgarh-beo-office-clerk-arrested-while-accepting-bribe/#respond Fri, 29 May 2026 13:47:08 +0000 https://www.shivnathsamvad.in/?p=25510 डिजिटल डेस्क : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत तुमान में आयोजित सुशासन तिहार समाधान शिविर के

The post CG BREAKING: सुशासन तिहार समाधान शिविर में ACB की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार की रिश्वत लेते बाबू गिरफ्तार appeared first on Shivnat Samvad | Best Durg Bhilai Chhattisgarh News Website.

]]>
डिजिटल डेस्क : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत तुमान में आयोजित सुशासन तिहार समाधान शिविर के दौरान एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए BEO कार्यालय के सहायक ग्रेड-2 कर्मचारी प्रदीप मिश्रा को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई बिलासपुर ACB टीम ने डीएसपी अजीत सिंह के नेतृत्व में की।

जानकारी के अनुसार, सेवानिवृत्त शिक्षक अमृतलाल बघेल अपनी GPF पासबुक में कटौती की एंट्री कराने के लिए लंबे समय से कार्यालय के चक्कर लगा रहे थे। आरोप है कि इस कार्य के एवज में सहायक ग्रेड-2 कर्मचारी प्रदीप मिश्रा द्वारा उनसे 40 हजार रुपये रिश्वत की मांग की गई थी।

परेशान होकर शिक्षक ने मामले की शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो से की। शिकायत की पुष्टि होने के बाद ACB टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए समाधान शिविर में आरोपी को रिश्वत की रकम लेते ही रंगे हाथ पकड़ लिया।

सूत्रों के मुताबिक आरोपी प्रदीप मिश्रा पर पूर्व में भी वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लग चुके हैं तथा विभागीय कार्रवाई भी हुई थी। इसके बावजूद लंबे समय तक विभाग में पदस्थ रहने को लेकर अब सवाल उठने लगे हैं।

कार्रवाई के बाद ACB टीम आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि मामले में किसी बड़े भ्रष्टाचार नेटवर्क की संलिप्तता तो नहीं है।

इस कार्रवाई के बाद समाधान शिविर में मौजूद कर्मचारियों और आम लोगों के बीच हड़कंप की स्थिति रही। वहीं स्थानीय लोगों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ हुई इस कार्रवाई को सराहनीय बताते हुए कहा कि ऐसे मामलों में सख्त कदम उठाने से सरकारी तंत्र में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ेगी।

The post CG BREAKING: सुशासन तिहार समाधान शिविर में ACB की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार की रिश्वत लेते बाबू गिरफ्तार appeared first on Shivnat Samvad | Best Durg Bhilai Chhattisgarh News Website.

]]>
https://www.shivnathsamvad.in/cg-breaking-big-action-in-chhattisgarh-beo-office-clerk-arrested-while-accepting-bribe/feed/ 0
MLA vs अफसर” : BJP विधायक पर नायब तहसीलदार को पीटने का आरोप, सरगुजा में बवाल https://www.shivnathsamvad.in/bjp-mla-accused-of-assaulting-naib-tehsildar-in-chhattisgarh-fir-sparks-political-storm/ https://www.shivnathsamvad.in/bjp-mla-accused-of-assaulting-naib-tehsildar-in-chhattisgarh-fir-sparks-political-storm/#respond Fri, 29 May 2026 07:59:25 +0000 https://www.shivnathsamvad.in/?p=25505 डिजिटल डेस्क | छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के सीतापुर क्षेत्र में विधायक और नायब तहसीलदार के बीच विवाद का मामला

The post MLA vs अफसर” : BJP विधायक पर नायब तहसीलदार को पीटने का आरोप, सरगुजा में बवाल appeared first on Shivnat Samvad | Best Durg Bhilai Chhattisgarh News Website.

]]>
डिजिटल डेस्क | छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के सीतापुर क्षेत्र में विधायक और नायब तहसीलदार के बीच विवाद का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। राजापुर उप तहसील कार्यालय में हुए विवाद के बाद दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने काउंटर FIR दर्ज की है।

जानकारी के अनुसार, सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो की चचेरी बहन सीमा धनकी ने जमीन से संबंधित शाख शोध पत्र बनवाने के लिए 14 मई को आवेदन जमा किया था। आरोप है कि कई दिनों तक कार्यालय के चक्कर लगाने के बावजूद काम नहीं हुआ। बुधवार को जब वे फिर उप तहसील कार्यालय पहुंचीं और नायब तहसीलदार तुषार मानिक से फाइल पर हस्ताक्षर करने का आग्रह किया, तब विवाद की स्थिति बन गई।

सीमा धनकी का आरोप है कि नायब तहसीलदार ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और कार्यालय से बाहर जाने के लिए कहा। इसकी जानकारी विधायक रामकुमार टोप्पो को दी गई, जिसके बाद उनके समर्थक उप तहसील कार्यालय पहुंच गए।

वहीं, नायब तहसीलदार तुषार मानिक का आरोप है कि शाम करीब 6 बजे विधायक रामकुमार टोप्पो ने उन्हें वापस राजापुर बुलाया। वहां विधायक और उनके समर्थकों ने उनसे मारपीट की तथा उनके कपड़े फाड़ दिए। घटना के दौरान SDM फागेश सिन्हा ने बीच-बचाव कर उन्हें बाहर निकाला।

नायब तहसीलदार की शिकायत पर विधायक रामकुमार टोप्पो सहित 10 लोगों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा, मारपीट और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। दूसरी ओर, विधायक की बहन की शिकायत पर नायब तहसीलदार तुषार मानिक के खिलाफ भी FIR दर्ज की गई है।

इस घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ ने विधायक और उनके समर्थकों की गिरफ्तारी की मांग की है। विरोध स्वरूप जिले के तहसीलदार सामूहिक अवकाश पर चले गए हैं। वहीं विधायक समर्थकों ने भी कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन की चेतावनी दी है।

मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने घटना को “भाजपाइयों की गुंडागर्दी” बताते हुए सरकार से जवाब मांगा है।

The post MLA vs अफसर” : BJP विधायक पर नायब तहसीलदार को पीटने का आरोप, सरगुजा में बवाल appeared first on Shivnat Samvad | Best Durg Bhilai Chhattisgarh News Website.

]]>
https://www.shivnathsamvad.in/bjp-mla-accused-of-assaulting-naib-tehsildar-in-chhattisgarh-fir-sparks-political-storm/feed/ 0
शर्मनाक!…..दुर्ग में 499 रुपए में “फेक शादी” का खेल, दूल्हा-दुल्हन बनकर पार्टी करने वाले थे कपल्स, दुर्ग में फूटा लोगों का गुस्सा https://www.shivnathsamvad.in/fake-marriage-party-sparks-massive-outrage-in-durg-villagers-lay-siege-to-resort/ https://www.shivnathsamvad.in/fake-marriage-party-sparks-massive-outrage-in-durg-villagers-lay-siege-to-resort/#respond Wed, 27 May 2026 10:42:06 +0000 https://www.shivnathsamvad.in/?p=25479 दुर्ग। जिले के जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र स्थित कोसी एयरो क्लब एंड रिसोर्ट में 30 मई को प्रस्तावित “फेक मैरिज

The post शर्मनाक!…..दुर्ग में 499 रुपए में “फेक शादी” का खेल, दूल्हा-दुल्हन बनकर पार्टी करने वाले थे कपल्स, दुर्ग में फूटा लोगों का गुस्सा appeared first on Shivnat Samvad | Best Durg Bhilai Chhattisgarh News Website.

]]>
दुर्ग। जिले के जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र स्थित कोसी एयरो क्लब एंड रिसोर्ट में 30 मई को प्रस्तावित “फेक मैरिज पार्टी” को लेकर विवाद गहरा गया है। आयोजन की जानकारी सामने आने के बाद आसपास के गांवों के ग्रामीणों ने देर रात रिसोर्ट पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं भिलाई नगर हिंदू युवा मंच ने भी मामले को लेकर चौकी का घेराव कर सख्त कार्रवाई की मांग उठाई।

ग्रामीणों का आरोप है कि शादी जैसे पवित्र हिंदू संस्कार को मनोरंजन और थीम पार्टी के रूप में प्रस्तुत कर धार्मिक भावनाओं को आहत किया जा रहा है। विरोध कर रहे लोगों ने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में गलत संदेश देते हैं और भारतीय संस्कृति का मजाक उड़ाने जैसा है।

मामले की सूचना मिलते ही जेवरा सिरसा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान ग्रामीणों और रिसोर्ट प्रबंधन के बीच तीखी बहस भी हुई, जिससे कुछ समय के लिए तनावपूर्ण स्थिति बन गई। पुलिस ने समझाइश देकर हालात को नियंत्रित किया।

पुलिस के अनुसार, आयोजन को लेकर कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका को देखते हुए कोसी रिसोर्ट के मैनेजर ब्रह्म दत्त पांडे के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। उन्हें एसडीएम न्यायालय में भी पेश किया गया।

जानकारी के मुताबिक, धमधा रोड स्थित रिसोर्ट में 30 मई की रात “फेक मैरिज पार्टी” आयोजित की जानी थी, जिसमें केवल कपल एंट्री रखी गई थी। आयोजन के लिए 499 रुपए एंट्री फीस तय की गई थी और प्रतिभागियों को दूल्हा-दुल्हन की ड्रेस थीम में आने के निर्देश दिए गए थे। कार्यक्रम में डीजे नाइट और अन्य मनोरंजन गतिविधियों की भी तैयारी थी।

हालांकि विवाद बढ़ने के बाद रिसोर्ट प्रबंधन ने भी आयोजन को फिलहाल स्थगित करने की घोषणा कर दी है। प्रबंधन ने इसकी वजह तेज गर्मी और मौसम संबंधी परिस्थितियों को बताया है।

एएसपी मणिशंकर चंद्रा ने कहा कि यदि किसी आयोजन से सामाजिक या धार्मिक विवाद की स्थिति बनने की आशंका होती है, तो प्रशासन कानून के तहत आवश्यक कार्रवाई करेगा। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति सामान्य बताई जा रही है और पुलिस निगरानी बनाए हुए है।

The post शर्मनाक!…..दुर्ग में 499 रुपए में “फेक शादी” का खेल, दूल्हा-दुल्हन बनकर पार्टी करने वाले थे कपल्स, दुर्ग में फूटा लोगों का गुस्सा appeared first on Shivnat Samvad | Best Durg Bhilai Chhattisgarh News Website.

]]>
https://www.shivnathsamvad.in/fake-marriage-party-sparks-massive-outrage-in-durg-villagers-lay-siege-to-resort/feed/ 0
CG BREAKING: BJP प्रशिक्षण शिविर में बिगड़ी तबीयत, योग आयोग अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का निधन https://www.shivnathsamvad.in/bjp-leader-roopnarayan-sinha-dies-during-training-campaign-in-bilaspur/ https://www.shivnathsamvad.in/bjp-leader-roopnarayan-sinha-dies-during-training-campaign-in-bilaspur/#respond Tue, 26 May 2026 12:34:32 +0000 https://www.shivnathsamvad.in/?p=25462 डिजिटल डेस्क: रायपुर/बिलासपुर, 26 मई 2026 छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त वरिष्ठ भाजपा नेता रूपनारायण

The post CG BREAKING: BJP प्रशिक्षण शिविर में बिगड़ी तबीयत, योग आयोग अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का निधन appeared first on Shivnat Samvad | Best Durg Bhilai Chhattisgarh News Website.

]]>
डिजिटल डेस्क: रायपुर/बिलासपुर, 26 मई 2026 छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त वरिष्ठ भाजपा नेता रूपनारायण सिन्हा का सोमवार को कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन से भाजपा संगठन एवं राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के अनुसार, रूपनारायण सिन्हा बिलासपुर के तिफरा में आयोजित भाजपा के दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 में शामिल होने पहुंचे थे। इस प्रशिक्षण अभियान के प्रभारी की जिम्मेदारी भी उनके पास थी। कार्यक्रम के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें तत्काल उपचार के लिए बिलासपुर सिम्स अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सोमवार को भाजपा जिला संगठन द्वारा आयोजित दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ हुआ था, जिसमें पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

रूपनारायण सिन्हा लंबे समय से भाजपा संगठन से जुड़े हुए थे और सामाजिक एवं योग गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। उन्होंने संगठन में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए पार्टी को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

बिल्हा विधायक एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता धरमलाल कौशिक ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने कहा कि रूपनारायण सिन्हा का संगठनात्मक अनुभव, समर्पण और कार्यशैली सदैव प्रेरणादायी रहेगी।

The post CG BREAKING: BJP प्रशिक्षण शिविर में बिगड़ी तबीयत, योग आयोग अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का निधन appeared first on Shivnat Samvad | Best Durg Bhilai Chhattisgarh News Website.

]]>
https://www.shivnathsamvad.in/bjp-leader-roopnarayan-sinha-dies-during-training-campaign-in-bilaspur/feed/ 0
CG BREAKING: शीतला मंदिर में बड़ी वारदात, मूर्ति तोड़ी… सोना-चांदी और दानपेटी साफ https://www.shivnathsamvad.in/thieves-break-into-temple-steal-jewellery-and-damage-goddess-idol/ https://www.shivnathsamvad.in/thieves-break-into-temple-steal-jewellery-and-damage-goddess-idol/#respond Tue, 26 May 2026 07:04:40 +0000 https://www.shivnathsamvad.in/?p=25458 डिजिटल डेस्क | धमतरी जिले के कुरुद अनुविभाग अंतर्गत बिरेझर चौकी क्षेत्र के ग्राम मरौद स्थित शीतला मंदिर में चोरी

The post CG BREAKING: शीतला मंदिर में बड़ी वारदात, मूर्ति तोड़ी… सोना-चांदी और दानपेटी साफ appeared first on Shivnat Samvad | Best Durg Bhilai Chhattisgarh News Website.

]]>
डिजिटल डेस्क | धमतरी जिले के कुरुद अनुविभाग अंतर्गत बिरेझर चौकी क्षेत्र के ग्राम मरौद स्थित शीतला मंदिर में चोरी और तोड़फोड़ की गंभीर घटना सामने आई है। अज्ञात असामाजिक तत्वों ने देर रात मंदिर का ताला तोड़कर माता शीतला की मूर्ति को खंडित कर दिया तथा मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए सोने-चांदी के जेवर, नगदी और छत्र चोरी कर फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार, घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने खंडित मूर्ति को मंदिर परिसर से बाहर फेंक दिया। सुबह जब पुजारी मंदिर पहुंचे तो घटना का पता चला, जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर परिसर में एकत्र हो गए और घटना को लेकर भारी नाराजगी जताई।

सूचना मिलते ही बिरेझर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एडिशनल एसपी, एसडीओपी और थाना प्रभारी सहित पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच के लिए जिले को हाल ही में मिली अत्याधुनिक हाईटेक एफएसएल मोबाइल यूनिट वैन और डॉग स्क्वायड की भी मदद ली जा रही है।

पुलिस आसपास के संदिग्धों से पूछताछ कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। वहीं ग्रामीणों ने इसे धार्मिक आस्था पर हमला बताते हुए जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

The post CG BREAKING: शीतला मंदिर में बड़ी वारदात, मूर्ति तोड़ी… सोना-चांदी और दानपेटी साफ appeared first on Shivnat Samvad | Best Durg Bhilai Chhattisgarh News Website.

]]>
https://www.shivnathsamvad.in/thieves-break-into-temple-steal-jewellery-and-damage-goddess-idol/feed/ 0
CG BREAKING: छत्तीसगढ़ कैबिनेट की अहम बैठक कल, क्या जनता को मिलेगी बड़ी सौगात? https://www.shivnathsamvad.in/big-decisions-expected-chhattisgarh-cabinet-meeting-scheduled-for-may-26/ https://www.shivnathsamvad.in/big-decisions-expected-chhattisgarh-cabinet-meeting-scheduled-for-may-26/#respond Mon, 25 May 2026 13:59:22 +0000 https://www.shivnathsamvad.in/?p=25448 रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद् (कैबिनेट) की महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार, 26 मई को शाम

The post CG BREAKING: छत्तीसगढ़ कैबिनेट की अहम बैठक कल, क्या जनता को मिलेगी बड़ी सौगात? appeared first on Shivnat Samvad | Best Durg Bhilai Chhattisgarh News Website.

]]>
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद् (कैबिनेट) की महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार, 26 मई को शाम 6 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित होगी। इस बैठक को लेकर राजनीतिक गलियारों से लेकर आम जनता तक की नजरें टिकी हुई हैं।

सूत्रों के मुताबिक बैठक में कई बड़े फैसलों पर मुहर लग सकती है। कर्मचारियों, किसानों, युवाओं और आम जनता से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या सरकार इस बैठक में कोई बड़ा ऐलान करने जा रही है?

प्रदेश में लगातार बढ़ती महंगाई, विकास कार्यों और नई योजनाओं को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं। कैबिनेट बैठक को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अब सबकी निगाहें इस बात पर हैं कि आखिर सरकार जनता को कौन-सी नई सौगात देने वाली है।

The post CG BREAKING: छत्तीसगढ़ कैबिनेट की अहम बैठक कल, क्या जनता को मिलेगी बड़ी सौगात? appeared first on Shivnat Samvad | Best Durg Bhilai Chhattisgarh News Website.

]]>
https://www.shivnathsamvad.in/big-decisions-expected-chhattisgarh-cabinet-meeting-scheduled-for-may-26/feed/ 0
छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय छात्रावास अधीक्षक संघ (संबद्ध छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ) की सामान्य में अधीक्षकों की विभिन्न मांगों एवं संगठन विस्तार पर लिया गया महत्वपूर्ण निर्णय  https://www.shivnathsamvad.in/major-decisions-taken-on-hostel-superintendents-demands-and-organizational-expansion-at-chhattisgarh-state-level-meeting/ https://www.shivnathsamvad.in/major-decisions-taken-on-hostel-superintendents-demands-and-organizational-expansion-at-chhattisgarh-state-level-meeting/#respond Mon, 25 May 2026 03:54:23 +0000 https://www.shivnathsamvad.in/?p=25439 डिजिटल डेस्क |बिलासपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय छात्रावास अधीक्षक संघ की सामान्य सभा बैठक आज दिनांक 24 मई 2026 को प्रार्थना

The post छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय छात्रावास अधीक्षक संघ (संबद्ध छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ) की सामान्य में अधीक्षकों की विभिन्न मांगों एवं संगठन विस्तार पर लिया गया महत्वपूर्ण निर्णय  appeared first on Shivnat Samvad | Best Durg Bhilai Chhattisgarh News Website.

]]>
डिजिटल डेस्क |बिलासपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय छात्रावास अधीक्षक संघ की सामान्य सभा बैठक आज दिनांक 24 मई 2026 को प्रार्थना भवन, जल संसाधन विभाग कार्यालय परिसर, नेहरू चौक बिलासपुर में प्रदेश अध्यक्ष उदेश सिंह तोमर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में छात्रावास अधीक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष पल्लव झा एवं कोषाध्यक्ष आशीष साहू सहित प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की सक्रिय सहभागिता रही

सामान्य सभा में विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के मुख्य संरक्षक पी.आर. यादव, प्रदेश समन्वयक जी.आर. चंद्रा, प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार शर्मा, संचालनालय विभागाध्यक्ष इंद्रावती शासकीय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष जय कुमार साहू तथा जिला इकाई बिलासपुर के अध्यक्ष किशोर शर्मा उपस्थित रहे। संघ की ओर से सभी अतिथियों का आत्मीय स्वागत कर स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया

बैठक में छात्रावास अधीक्षकों से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। अधीक्षकों की सेवा शर्तों के निर्धारण, छात्रावासों में अध्ययनरत विद्यार्थियों हेतु शिष्यवृत्ति राशि में वृद्धि, छात्रावासों के अनुरक्षण मद हेतु पर्याप्त बजट उपलब्ध कराने, अधीक्षकों की पदोन्नति एवं क्रमोन्नति, कार्यभार से संबंधित समस्याओं तथा अन्य प्रशासनिक एवं विभागीय विषयों पर गंभीर विचार-विमर्श किया गया

सामान्य सभा में संगठन को और अधिक मजबूत एवं व्यापक बनाने के उद्देश्य से संगठनात्मक विस्तार पर भी महत्वपूर्ण चर्चा हुई। प्रदेश स्तर के साथ-साथ संभाग स्तर पर संगठन को सशक्त बनाने हेतु संभाग अध्यक्ष एवं संभाग उपाध्यक्ष जैसे पदों के गठन पर आम सहमति बनी। साथ ही प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार कर अधिक से अधिक सक्रिय एवं ऊर्जावान साथियों को संगठन से जोड़ने तथा जिला स्तर तक संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने पर भी विचार किया गया

सभा में यह भी निर्णय लिया गया कि अधीक्षकों की समस्याओं एवं मांगों के निराकरण हेतु शासन एवं प्रशासन स्तर पर निरंतर प्रयास किए जाएंगे तथा आवश्यकता पड़ने पर व्यापक आंदोलनात्मक रणनीति भी तैयार की जाएगी। उपस्थित सदस्यों ने संगठन की एकता, अनुशासन एवं सामूहिक नेतृत्व को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया

बैठक के दौरान संगठन की मजबूती, अधीक्षकों के अधिकारों की रक्षा तथा विभागीय समस्याओं के निराकरण हेतु सामूहिक प्रयासों पर विशेष बल दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि संगठित प्रयासों से ही अधीक्षकों की लंबित मांगों का समाधान संभव है तथा आने वाले समय में संगठन को और अधिक प्रभावशाली बनाया जाएगा

कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं उपस्थित अधीक्षक साथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया

The post छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय छात्रावास अधीक्षक संघ (संबद्ध छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ) की सामान्य में अधीक्षकों की विभिन्न मांगों एवं संगठन विस्तार पर लिया गया महत्वपूर्ण निर्णय  appeared first on Shivnat Samvad | Best Durg Bhilai Chhattisgarh News Website.

]]>
https://www.shivnathsamvad.in/major-decisions-taken-on-hostel-superintendents-demands-and-organizational-expansion-at-chhattisgarh-state-level-meeting/feed/ 0