भिलाईवासियों के लिए जरूरी खबर, कल प्रभावित रहेगी जलापूर्ति…..

भिलाई नगर निगम द्वारा शिवनाथ नदी स्थित इनटेक वेल, 77 एमएलडी और 66 एमएलडी पंप हाउस में जरूरी बिजली और रखरखाव का कार्य किया जाएगा। इसके लिए 18 जुलाई 2026 को करीब 5 से 6 घंटे का शटडाउन रहेगा।

 

इस कारण 19 जुलाई 2026 की सुबह शहर के कई क्षेत्रों में पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी। निगम ने बताया कि रखरखाव का काम पूरा होने के बाद दोपहर 11:00 से 12:00 बजे के बीच जलापूर्ति शुरू करने का प्रयास किया जाएगा।

 

नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे पहले से पानी का आवश्यक भंडारण कर लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!