Aaj ka Rashifal:20 September 2026 जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

मेष राशिः यात्रा का योग बनेगा, भाग्य बस कुछ काम भी बनेंगे। प्रेम संतान की स्थिति आपकी थोडी मध्यम हो चुकी है, व्यापारिक स्थिति आपकी अच्छी है। और जीवन साथी का साथ बहुत अच्छा सानिध्य रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाक़ात भी संभव है, लेकिन थोड़ा अनबन या झगड़ा होने का संकेत रहेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

 

वृषभ राशिः थोड़ा बच के पार करिए। परिस्थितियाँ प्रतिकूल हैं, चोट-चपेट लग सकता है, किसी परेशानी में पड़ सकते हैं, रिस्क मत लीजिएगा। स्वास्थ्य मध्यम है, प्रेम-संतान की स्थिति अत्यधिक अच्छी है, व्यापार भी अच्छा है। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

 

मिथुन राशिः भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी का प्रबल योग बनेगा। जीवन साथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी-रोज़गार में तरक्की करेंगे, स्वास्थ्य में सुधार होगा, प्रेम-संतान भी अच्छा है, व्यापार भी अच्छा है. शुभसमय कहा जाएगा। भगवान विष्णु को प्रणाम करना शुभ होगा।

 

कर्क राशिः छोटी-मोटी परेशानियां परेशान करेंगी, स्वास्थ्य से संबंधित, शत्रुओं से संबंधित। प्रेम-संतान की स्थिति बड़ी अच्छी हो गई है. समीपता आ गई है, व्यापार भी बहुत अच्छा है, लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

 

सिंह राशिः भावनाओं में बहकर कोई निर्णय मत लीजिएगा। प्रेम में तू-तू मैं-मैं का संकेत है। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम संतान की स्थिति भी अच्छी है, व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

कन्या राशिः गृह कलह के संकेत हैं, लेकिन भूमि-भवन-वाहन की खरीदारी भी होगी। स्वास्थ्य में बहुत अच्छा सुधार है। प्रेम-संतान की स्थिति अत्यधिक अच्छी है, व्यापार भी बहुत अच्छा है। शनि देव को प्रणाम करना शुभ होगा।

तुला राशिः स्वास्थ्य में चार चांद लगे हुए हैं, आपके अंदर आकर्षण बढ़ रहा है और आकर्षण बढ़ रहा है मतलब आपको देख के लोग आकर्षित होंगी, ये मेरे कहने का मतलब है। प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम है, व्यापारी की स्थिति अच्छी है, पराक्रम रंग लाएगा, रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे, पीली वस्तु दान करना शुभ होगा।

 

वृश्चिक राशिः धन की आगमन बढ़ेगा, आमदनी बढ़ेगा, लिक्वेिड फंड में बढ़ोतरी होगी। स्वास्थ्य सुधर चुका है, प्रेम-संतान अत्यधिक अच्छा है, व्यापारी की स्थिति बहुत अच्छी है, अभी निवेश मत करिएगा, पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

 

धनु राशिः सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा, जरूरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध होंगी। प्रेम-संतान मध्यम है, व्यापारिक स्थिति आपकी अच्छी है। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

मकर राशिः खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी, मन चिंतित रहेगा, अज्ञात भय सताएगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा, प्रेम-संतान व्यापार बहुत अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कुंभ राशिः आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम-संतान मध्यम, व्यापार बहुत अच्छा। गणेश जी को प्रणाम करना शुभहोगा।

मीन राशिः व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी, कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा, प्रेम-संतान व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। भगवान विष्णु को प्रणाम करना शुभ होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!