बाबा बैद्यनाथ धाम की पवित्र यात्रा पर दुर्ग से भक्तों का पहला जत्था हुआ रवाना, दुर्ग रेलवे स्टेशन से करीब 200 शिवभक्तों का जत्था विशेष ट्रेन द्वारा हुआ प्रस्थान बोलबम की गूंज से गूंज उठा दुर्ग स्टेशन
दुर्ग। सावन के पहले दिन बैद्यनाथ धाम के लिए ट्रेन से रवाना हुआ कांवरियों का जत्था, बोल बम और हर हर महादेव के उद्घोष से गुंजायमान हुआ स्टेशन, सावन के पहले दिन से ही बोल बम के जयघोष गूंजने लगे. देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम में जलाभिषेक के लिए पूरे प्रदेश से आज हजारों श्रद्धालु ट्रेनों के जरिए सुल्तानगंज की ओर रवाना हुए. भीड़ को देखते हुए रेलवे, जीआरपी और आरपीएफ ने विशेष इंतजाम किए हैं. सावन का पवित्र महीना शुरू होते ही देशभर में शिवभक्ति का रंग चढ़ गया है. झारखंड के देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम में जलाभिषेक के लिए कांवड़ियों का सैलाब भी निकल पड़ा, दुर्ग पर पहले ही दिन हजारों शिवभक्त जुटे. पूरा स्टेशन में बोलबम सेवा समिति गंजपारा के शिव भक्तों के बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा. कंधों पर कांवड़, भगवा वस्त्र और चेहरे पर भक्ति का उत्साह लिए श्रद्धालु ट्रेनों के जरिए सुल्तानगंज की ओर रवाना होते दिखाई दिए.
सावन माह की पवित्रता और आस्था के साथ आज दुर्ग रेलवे स्टेशन से आज बोलबम सेवा समिति गंजपारा के करीब 200 शिवभक्तों का जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम (देवघर) की यात्रा के लिए रवाना हुआ। श्रद्धालुओं को गजेन्द्र यादव केबिनेट मंत्री ग्रामीण विधायक ललित चन्द्राकर पूर्व विधायक अरुण वोरा महापौर श्रीमती अलका बाघमार सभापति नगर निगम सभापति श्याम शर्मा पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल एवं पूर्व महापौर आर एन वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर विदा किया।
बोलबम सेवा समिति के मनोज गुप्ता लाला एवं सुरेश गुप्ता ने बताया कि यात्रा पर रवाना हो रहे श्रद्धालुओं को गजेन्द्र यादव ने पुष्पगुच्छ देकर एवं अरुण वोरा ने शहर एवं प्रदेश देश की खुशहाली के लिए बैजनाथ धाम में बाबा का त्रिशूल चढ़ाने हेतु बोलबम सेवा समिति के सदस्यों को भेट किया, सभी उपस्थित जनों ने पुष्प वर्षा कर सम्मानित किया गया तथा उनकी सुरक्षित और मंगलमय यात्रा के लिए शुभकामनाएँ दी गईं। स्टेशन परिसर “बोल बम” हर हर महादेव” जैसे जयघोषों से गूंज उठा।
गजेन्द्र यादव ने इस यात्रा पर कहा कि ऐसी धार्मिक यात्राएं न केवल हमारी आस्था को प्रबल करती हैं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता को भी सुदृढ़ करती हैं।
अरुण वोरा ने कहा कि बाबा धाम यात्रा केवल धार्मिक आस्था का नहीं, बल्कि सामूहिक एकता,अनुशासन और संस्कृति का भी प्रतीक है। इस तरह के आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और भक्ति भावना का संचार करते हैं।
ललित चंद्राकर ने कहा कि यह यात्रा हमारी श्रद्धा, संस्कृति और सामूहिक आस्था का प्रतीक है। बाबा भोलेनाथ सभी श्रद्धालुओं की यात्रा मंगलमय करें।
यात्रा में जा रहे शिवभक्तों में एक ऐसा शिव भक्त प्रकाश ठाकुर जो मेडिकल दुकान चलाता है उसने सभी शिव भक्तों के लिए सभी प्रकार की दवाई दर्द का लोशन एवं हर प्रकार का उपयोगी पावडर अपने साथ रखा जो कि सभी को निःशुल्क वितरण किया करेगा जिसकी प्रशंसा सभी ने की
श्रद्धालुओं में यात्रा को लेकर उत्साह और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। यह जत्था विशेष रेलगाड़ी से देवघर के लिए रवाना हुआ, जहां भक्तजन बाबा बैद्यनाथ के दर्शन कर जलाभिषेक करेंगे।
बाबाधाम जा रहे शिवभक्तों को शुभकामनाएं सत्ती चौरा दुर्गा मंदिर के संरक्षक अजय शर्मा नवल अग्रवाल जन समर्पण सेवा संस्था के अध्यक्ष बंटी शर्मा गंजपारा दुर्गा उत्सव समिति के अध्यक्ष रवि पीडियार रायसिंह ढ़िकोला फत्ते भाटिया शिव नायक विवेक मिश्रा गुरदीप भाटिया विकाश पुरोहित राहुल शर्मा सतबीर शर्मा ऋषि साहू सुजल शर्मा भार्गव चक्रधारी शिबू मिर्जा सुधीर कुमार दिनेश शर्मा राकेश महोबिया सुजल शर्मा एवं सैकड़ों शिव भक्त उपस्थित थे

