Aaj ka Rashifal:13 June 2026 जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

मेष राशि- मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा। धन हानि के संकेत हैं, निवेश अभी ना करें। प्रेम संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से अच्छा रहेगा। घरेलू सुख बढ़-चढ़ के रहेगा। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

वृषभ राशि- ऊर्जा का स्तर घटा रहेगा। बुझे-बुझे से महसूस करेंगे। प्रेम और संतान की स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। निवेश की स्थिति अच्छी रहेगी, व्यापारिक स्थिति अच्छी रहेगी। खर्च की अधिकता रहेगी। लाल वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि- अनाप-शनाप खर्वे होंगे। सर दर्द, नेत्र पीड़ा बना रहेगा, कोई बड़ी परेशानी नहीं रहेगी। निवेश अभी ना करें। प्रेस संतान की स्थिति बहुत अच्छी रहेगी, व्यापार भी अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम।

 

कर्क राशि- लग्नेश के अस्त होने की वजह से स्वास्थ्य बुझा सा रहेगा। आय के नए-नए मार्ग बनेंगे। पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। यात्रा का योग बनेगा, व्यावसायिक स्थिति सुदृढ़ होगी और निवेश के लिए उचित समय रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

 

सिंह राशि- सिंह राशि की स्थिति अच्छी है। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी, स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान की स्थिति थोडी मध्यम रहेगी, व्यापार अच्छा रहेगा और निवेश थोड़ा सा विश्लेषण करके कर सकते हैं। पीली वस्तु पास रखें।

 

कन्या राशि भाग्य साथ देगा, रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। थोड़ा मान-अपमान पर बात आ सकती है। स्वास्थ्य अच्छा है, प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है, व्यापार भी अच्छा है और निवेश कर सकते हैं। निवेश के लिए आपके लिए उचित समय है। निवेश को थोड़ा सा भूमि के रूप में या भवन के रूप में अगर सोच रहे हैं तो यह ज्यादा अच्छा होगा। लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।

 

तुला राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट चपेट लग सकता है, किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। वाहन धीरे चलाएं। स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी है, प्रेम की स्थिति थोडी मध्यम है, संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से ठीक-ठाक कहा जाएगा। निवेश अभी रोक के रखें। लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।

 

वृश्चिक राशि- जीवनसाथी के साथ और स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नौकरी-चाकरी में एनर्जी कम रहेगी। प्रेम संतान की स्थिति बहुत सुधर चुकी है, व्यापार भी अच्छा है और निवेश जरूर करें, लेकिन मेटल में पैसे लगाएं, खासकर पीली धातु में। भगवान विष्णु को प्रणाम करना शुभ होगा।

 

धनु राशि- शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा या यूं कहें शत्रु भी मित्रवत व्यवहार करेंगे। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम-संतान की स्थिति भी थोडी मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से ये शुभ समय है और निवेश आप कर सकते हैं। कोशिश करें कि किसी काली वस्तु में या कुछ इस तरीके की चीजों में करें जो ठोस हो, लिक्विड नहीं हो। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

मकर राशि- मकर राशि को भावुकता पर काबू रखना पड़ेगा। प्रेम में तू-तू मैं-मैं के संकेत हैं। विद्यार्थियों के लिए कुल मिलाकर के अच्छा समय रहेगा। क्रोध पर काबू रखें, नए प्रेम की शुरुआत अभी नहीं करें। स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा। प्रेम-संतान मध्यम रहेगा। व्यापार बहुत अच्छा है और निवेश आप कर सकते हैं। ऐसी कोई दिक्कत की बात नहीं है। सिल्वर या व्हाइट मेटल में आपको निवेश करना उचित होगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

 

कुंभ राशि- भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी के प्रबल योग बनेंगे। गृह कलह के संकेत थोड़े हो सकते हैं। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापार भी बहुत अच्छा है। प्रेम में कोई भी नया निर्णय ले सकते हैं. सकारात्मक होना चाहिए और आप भूमि में, भवन में या व्हाइट मेटल में पैसे लगा सकते हैं। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

 

मीन राशि- पराक्रम रंग लाएगा, रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे, व्यावसायिक सफलता मिलेगी। प्रेम की स्थिति काफी अच्छी है, संतान भी अच्छा है और नए प्रेम में एक बड़े खुशहाल जीवन जीने की उम्मीद से आप जा सकते हैं, ऐसा दिखाई पड़ रहा है। आपके प्रेम की सकारात्मक स्थिति है। आप हरी वस्तु, किसी अनाज में या लाल वस्तु में आप निवेश करें, यह आपके लिए उचित होगा और बजरंग बली को प्रणाम करना आपके लिए शुभ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!