Aaj ka Rashifal:24 September 2026 जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

मेष राशिः

आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। मन सशंकित रहेगा। मानसिक परेशानी थोडी रहेगी। प्रेम-संतान भी थोडा मध्यम रहेगा। व्यापारिक स्थिति आपकी अच्छी बनी रहेगी। काली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

वृषभ राशिः

 

आय में उतार, व्यापार में उतार-चढ़ाव और थोड़ा सीने में विकार संभव है। कोर्ट-कचहरी में असमंजस की स्थिति हो सकती है। सरकारी तंत्र से पंगेबाजी नहीं करें। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार में उतार-चढ़ाव, स्वास्थ्य भी मध्यम है। काली वस्तु का दान करना शुभहोगा।

 

मिथुन राशिः

 

मिथुन राशि की स्थिति अच्छी कही जाएगी, लेकिन भाग्य पर भरोसा करके कोई कार्य नहीं कर सकते हैं। मान-सम्मान पर ठेस पहुंच सकती है, बहुत बचकर पार करिएगा। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार लगभग ठीक है, यात्रा अभी मत करिएगा। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

कर्क राशिः

बचकर पार करिएगा। चोट चपेट लग सकता है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। काली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

सिंह राशिः

जीवनसाथी का साथ और स्वास्थ्य पर ध्यान रखिए। नौकरी-चाकरी में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। प्रेम, संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापार आपका लगभग ठीक रहेगा। काली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

कन्या राशिः

शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा लेकिन डिस्टरबेंस बना रहेगा। शारीरिक भी छोटी-मोटी परेशानियां परेशान करेंगी। प्रेम, संतान की स्थिति लगभग अच्छी रहेगी। व्यापार ठीक-ठाक रहेगा। नीली वस्तु पास रखना शुभहोगा।

 

तुला राशिः

 

मानसिक तौर पर बहुत परेशानी वाला समय है। प्रेम में तू-तू-मैं-मैं, संतान को लेकर के मन परेशान रहेगा। विद्यार्थी भी असमंजस की स्थिति में बने रहेंगे। व्यापारिक स्थिति लगभग ठीक-ठाक है। मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा। शनिदेव की शरण में बने रहें, उन्हें प्रणाम करते रहें, शुभ होगा।

 

वृश्चिक राशिः

गृह कलह के बड़े संकेत हैं। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी विवादित हो सकती है। सीने में विकार संभव है। प्रेम, संतान की स्थिति आपकी अच्छी है। व्यापार लगभग ठीक-ठाक रहेगा। पीली वस्तु पास रखना शुभहोगा।

 

धनु राशिः

व्यापार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। शारीरिक स्थिति भी मध्यम है, नाक, कान, गले की परेशानी हो सकती है। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम है, व्यापार मध्यम है, काली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

मकर राशिः

धन हानि के संकेत हैं, अभी निवेश मत करिएगा। जुआ, सट्टा, लॉटरी से बचिए। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। प्रेम, संतान, व्यापार अत्यधिक अच्छा रहेगा, काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कुंभ राशिः

घबराहट, बेचैनी बनी रहेगी। नकारात्मक ऊर्जा का संचार शारीरिक तौर पर रहेगा। प्रेम-संतान मध्यम, व्यापार लगभग ठीक-ठाक है, गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा, निवेश अभी मत करिएगा।

 

मीन राशिः

खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी, अनाप-शनाप खर्च होंगे। पार्टनरशिप में प्रॉब्लम होगी, सिरदर्द और नेत्र पीड़ा बना रहेगा। प्रेम-संतान में दूरी भी बनी रहेगी। खराब समय है, काली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!