छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रदेश प्रभारी……भाजपा ने विभिन्न राज्यों के प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारियों की नियुक्ति की….देखें सूची

नई दिल्ली, 23 सितंबर 2026। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन ने संगठनात्मक व्यवस्था को लेकर विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के लिए प्रदेश प्रभारियों और सह प्रभारियों की नियुक्तियां की हैं।

 

पार्टी द्वारा जारी सूची के अनुसार अंडमान एवं निकोबार, अरुणाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, दादरा नगर हवेली एवं दमन-दीव, दिल्ली, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, केरल, लद्दाख सहित विभिन्न राज्यों के लिए प्रभारी एवं सह प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।

 

छत्तीसगढ़ के लिए श्रीमती स्मृति ईरानी को प्रदेश प्रभारी तथा श्री सिद्धार्थ शंभू को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है।

 

अन्य प्रमुख नियुक्तियां इस प्रकार हैं—

 

• अंडमान एवं निकोबार — प्रभारी: श्री जय प्रकाश

• अरुणाचल प्रदेश — प्रभारी: डॉ. देवेश कुमार

• आंध्र प्रदेश — प्रभारी: डॉ. अरविंद भदौरिया, सह प्रभारी: श्रीमती वनथी श्रीनिवासन

• असम — प्रभारी: श्री मंगल पांडे, सह प्रभारी: श्रीमती फांगनोन कोन्याक एवं श्री मनोज टिग्गा

• बिहार — प्रभारी: श्री हरीश द्विवेदी, सह प्रभारी: श्रीमती संगीता यादव एवं श्री रोहन गुप्ता

• चंडीगढ़ — प्रभारी: श्री महेंद्र पांडे

• छत्तीसगढ़ — प्रभारी: श्रीमती स्मृति ईरानी, सह प्रभारी: श्री सिद्धार्थ शंभू

• दिल्ली — प्रभारी: डॉ. विनय सहस्रबुद्धे, सह प्रभारी: श्री जामयांग त्सेरिंग नामग्याल एवं श्रीमती दर्शनाबेन जरदोश

• गोवा — प्रभारी: डॉ. भारती प्रवीन पवार, सह प्रभारी: श्री अनिल एंटनी

• गुजरात — प्रभारी: श्री तरुण चुग, सह प्रभारी: श्री अजय महावर एवं श्रीमती गोमती साई

• हरियाणा — प्रभारी: श्रीमती स्मृति ईरानी, सह प्रभारी: डॉ. भोला सिंह

• हिमाचल प्रदेश — प्रभारी: श्री श्रीकांत शर्मा, सह प्रभारी: श्रीमती दर्शना सिंह

• जम्मू-कश्मीर — प्रभारी: डॉ. सतीश पूनिया, सह प्रभारी: श्रीमती रीना कश्यप

• झारखंड — प्रभारी: श्री गजेंद्र पटेल, सह प्रभारी: श्री सौरभ सिंह एवं श्रीमती निवेदिता सिंह

• कर्नाटक — प्रभारी: श्री हरीश द्विवेदी, सह प्रभारी: डॉ. कसम बेंकटेश्वरलू

• केरल — प्रभारी: प्रो. एम. नागराजा, सह प्रभारी: श्री एम. वेंकटेशन

• लद्दाख — प्रभारी: श्री राजकुमार भाटिया

• लक्षद्वीप — प्रभारी: श्री जॉर्ज कुरियन

 

पार्टी के अनुसार सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!