Aaj ka Rashifal:19 September 2026 जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

मेष राशि- भाग्य साथ देगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी होगी। प्रेम और संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम है, लेकिन व्यापार बहुत अच्छा है। हरी वस्तु का दान करना शुभ होगा।

 

वृषभ राशि- व्यावसायिक सफलता मिलेगी और पराक्रम रंग लाएगा। प्रेम और संतान की स्थिति अत्यधिक अच्छी होगी। व्यापारिक स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। हालांकि, स्वास्थ्य मध्यम है, चोट-चपेट लग सकती है या किसी परेशानी में पड़ सकते हैं, इसलिए थोड़ा बचकर पार करें। पीली वस्तु का दान करना शुभहोगा।

 

मिथुन राशि ऐसे शब्द साधक जहां कठोर भाषा के प्रयोग की जरूरत है वहां कर लेंगे और जहां मृदुभाषी बनना है वहां मृदुभाषी भी बन लेंगे। दोहरा आय आएगा। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा, प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। अत्यधिक शुभ समय है। लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।

 

कर्क राशि- बहुत दिनों से जो परेशानी चल रही थी, अब जाकर ऐसा समय आया है कि आनंदमय जीवन गुजारेंगे। स्वास्थ्य बहुत अच्छा है। प्रेम, संतान और व्यापारिक स्थिति बहुत अच्छी है। एक-दो दिन छोटी-मोटी परेशानियां परेशान कर सकती हैं, इसलिए स्वास्थ्य के मामले में थोड़ा बचकर पार करिएगा। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

सिंह राशिः भावनाओं में बहकर कोई निर्णय मत लीजिएगा। स्वास्थ्य बहुत अच्छा है। प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम है, व्यापारिक स्थिति बहुत अच्छी। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। थोड़ा सा ध्यान देकर खर्चा करिएगा। पीली वस्तु पास रखना शुभहोगा।

 

कन्या राशिः स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम संतान की स्थिति बहुत अच्छी, व्यापार बहुत अच्छा। थोड़ा गृह कलह के संकेत हैं। घरेलू चीजों को शांत होकर निपटाइएगा। लेकिन भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी का सुअवसर भी मिलेगा। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

 

तुला राशिः पराक्रमी बने रहेंगे, व्यावसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य की स्थिति बहुत अच्छी है। सरकारी तंत्र से बस पंगेबाजी मत करिएगा। नए व्यापार की शुरुआत कर सकते हैं। प्रेम-संतान थोड़ा मध्यम रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

वृश्चिक राशिः धनागमन होगा, कुटुंबों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में सुधार हो चुका है। प्रेम-संतान भी बहुत अच्छा है। प्रेम विवाह की तरफ जाएगा, नवप्रेम का आगमन होगा अगर आप सिंगल हैं तो। और अगर आप प्रेम में चल रहे हैं तो शादी-ब्याह तय होगा या परिपक्वता की तरफ जाएंगे। अद्भुत समय। निवेश अभी मत करिएगा। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

 

धनु राशिः शुभता के प्रतीक बनेंगे। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चल रहा है, प्रेम-संतान भी थोड़ा मध्यम हो गया है। व्यापारिक स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। लाल वस्तु पास रखना, बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।

 

मकर राशिः चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। मन व्याकुल रहेगा, खर्च की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम, प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी, व्यापार भी बहुत अच्छा है। लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।

 

कुंभ राशिः आय के नए-नए मार्ग बनेंगे, पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। स्वास्थ्य अच्छा है, प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी, व्यापार भी बहुत अच्छा है। हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा।

 

मीन राशिः कोर्ट कचहरी में विजय मिलेगा, व्यावसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम-संतान बहुत अच्छा, व्यापारिक स्थिति बहुत अच्छी है। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!