अमेरिका-ईरान शांति की खबर से Crude Oil सस्ता, लेकिन भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम जस के तस…..

डिजिटल डेस्क | बिजनेस: 15 जून 2026 को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। अमेरिका और ईरान के बीच संभावित शांति समझौते की खबरों के बाद ब्रेंट क्रूड करीब 4 फीसदी तक टूट गया। इसके बावजूद भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

पश्चिम एशिया में तनाव कम होने के संकेतों के चलते वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों पर दबाव बना हुआ है। सोमवार सुबह ब्रेंट क्रूड 4.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 83.81 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया, जबकि पिछले सप्ताह इसका बंद भाव 87.33 डॉलर प्रति बैरल था। वहीं, डब्ल्यूटीआई (WTI) क्रूड भी 4.68 प्रतिशत फिसलकर 80.91 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता दिखा।

हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में नरमी के बावजूद भारतीय तेल कंपनियों ने ईंधन की खुदरा कीमतों में कोई संशोधन नहीं किया है। देश में 25 मई के बाद से पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं।

 

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। वहीं मुंबई में पेट्रोल की कीमत 111.21 रुपये और डीजल 97.83 रुपये प्रति लीटर बनी हुई है।

 

विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगातार गिरावट बनी रहने पर आने वाले दिनों में घरेलू ईंधन कीमतों को लेकर तेल कंपनियां समीक्षा कर सकती हैं। फिलहाल उपभोक्ताओं को पेट्रोल-डीजल के दामों में किसी तरह की राहत का इंतजार है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!