क्रिकेट सीखने का सुनहरा मौका: दुर्ग में 25 दिवसीय समर क्रिकेट कैंप 15 मई से शुरू

डिजिटल डेस्क |दुर्ग: ग्रीष्मकालीन क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर का 29वाँ वर्ष
दुर्ग जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा पं रविशंकर स्टेडियम दुर्ग में 25 दिवसीय ग्रीष्मकालीन क्रिकेट कैम्प का आयोजन 15 मई 2026 से आरम्भ किया जा रहा है l यह कैम्प सुबह 6.00 बजे का 9.00 बजे तक और शाम 4.00 बजे से 6.00 बजे तक रहेगा l खिलाडियों का रजिस्ट्रेशन सुबह 7.30 बजे से 9.00 एवं शाम 5:00 से 6:00 बजे तक स्टेडियम ऑफिस में किया जा रहा है l
दुर्ग जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा विगत 28 वर्षों से पं रविशंकर स्टेडियम दुर्ग में ग्रीष्मकालीन क्रिकेट कैम्प का आयोजन करते आ रही है l इस वर्ष भी क्रिकेट कोचिंग में खिलाडियों को विभिन्न चरण में क्रिकेट की कोचिंग दिया जायगा, जैसे की 1.FUN – मनोरंजन, 2.PERFORM – खेलना, और 3.EXCEL – श्रेष्ठ होना l कैम्प में खिलाडियों के फिटनेस पर विशेष ध्यान दिया जायेगा l साथ ही क्रिकेट खेल जैसे – बैटिंग, बोलिंग, कीपिंग और फील्डिंग की बेसिक सिखाई जायेंगी l कैम्प के आखरी चरण में खिलाडियों को मैच सिमुलेशन प्रैक्टिस कराया जायेगा l ग्रीष्मकालीन क्रिकेट कैम्प के संयोजक- सुरेश साहू, आशीष सूर्यवंशी तथा कोचिंग अनुभवी, बीसीसीआई से प्रशिक्षित एवं पूर्व नेशनल व् यूनिवर्सिटी खिलाडियों – संजीव श्रीवास्तव, गुरमीत सिंह भोगल, राकेश साहू, अजय, कौशल वर्मा, सुशिल मिश्रा, रिजवान, कोंडल राव, इंदर कौर, भारत सोनी, रवि चौबे आदि द्वारा प्रशिक्षण दिया जायेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!