डिजिटल डेस्क | दुर्ग। गायत्री मंदिर वार्ड क्रमांक 25 में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पार्षद मनीषा सोनी सहित वार्ड के नागरिकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पौधे लगाए गए और उनकी देखभाल का संकल्प लिया गया।