Aaj ka Rashifal:27 August 2026 जानिए कैसा रहेगा आपका दिन
मेष राशि
व्यवसायिक सफलता मिलेगी, कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा। नए व्यापार की शुरुआत करने के लिए अद्भुत समय रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति काफी अच्छी है, स्वास्थ्य भी आपका ठीक-ठाक है। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।
वृषभ राशि
भाग्य साथ देगा, रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। यात्रा का योग बनेगा, स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है, व्यापार भी अच्छा है। शनि देव को प्रणाम करना शुभ होगा।
मिथुन राशि
दोपहर के बाद तक स्थिति थोडी मध्यम है, इसके बाद अच्छी स्थिति आ जाएगी। जोखिम से उबर जाएंगे। प्रेम संतान का भरपूर सहयोग है, व्यापार भी अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
कर्क राशि
बच के पार करिए, चोट-चपेट लग सकता है. किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। प्रेम-संतान से भी दूरी है, व्यापार लगभग मध्यम रहेगा। बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।
सिंह राशि
जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा, लेकिन उनके स्वास्थ्य और साथ, और स्वयं के स्वास्थ्य पर ध्यान देना पड़ेगा। प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी दूरी वाली बनी रहेगी। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। काली वस्तु का दान करना शुभ होगा।
कन्या राशिः
शत्रुओं पर दबदबा कायम होगा। स्वास्थ्य से संबंधित छोटी-मोटे परेशानियां परेशान करेंगी। प्रेम-संतान की स्थिति आपकी बहुत अच्छी है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।
तुला राशिः
बच्चों के सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा। प्रेम में तू-तू मैं-मैं का संकेत रहेगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम, प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम, व्यापार सही रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।
वृश्चिक राशिः
गृह कलह के संकेत हैं। घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी, व्यापार भी अच्छा है। काली वस्तु का दान करना शुभ होगा।
धनु राशिः
स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है, नाक-कान-गला की परेशानी हो सकती है। प्रेम-संतान बहुत अच्छा है, व्यापार भी आपका लगभग ठीक रहेगा, लेकिन थोडा सा व्यवसायिक नकारात्मक ऊर्जा का संचार संभव है। काली वस्तु का दान करना शुभ होगा। पढ़ें धनु राशि का विस्तृत राशिफल
मकर राशिः
जुआ, सट्टा, लॉटरी में पैसे मत लगाइएगा। धन हानि के संकेत हैं और मुख रोगों के शिकार हो सकते हैं। प्रेम, संतान, व्यापार काफी अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा। पढ़ें मकर राशि का विस्तृत राशिफल
कुंभ राशिः
घबराहट, बेचैनी बनी रहेगी। स्वास्थ्य में थोड़ा ऊपर-नीचे, प्रेम-संतान की स्थिति सुधार की तरफ, व्यापार भी अच्छा है। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा। पढ़ें कुंभ राशि का विस्तृत राशिफल
मीन राशिः
खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी, अनाप-शनाप खर्च होंगे। प्रेम-संतान नकारात्मक ऊर्जा के शिकार होंगे, व्यापार लगभग ठीक रहेगा। काली वस्तु का दान करना शुभ होगा। पढ़ें मीन राशि का विस्तृत राशिफल

