Aaj ka Rashifal:29 August 2026 जानिए कैसा रहेगा आपका दिन
मेष राशिः भाग्यवश भी कुछ आय में पॉजिटिव परिवर्तन होगा। जीवन साथी के तरफ से कुछ लाभमिल सकता है आपको या उनके भाग्य से कुछ लाभमिल सकता है आपको। प्रेम-संतान की स्थिति काफी अच्छी है, व्यापार भी अच्छा है। यात्रा लाभप्रद रहेगा, थोड़ा डिस्टर्बेस बना रहेगा मानसिक तौर पे। काली वस्तु का दान करना शुभ होगा।
वृषभ राशिः मेहनत रंग लाएगी, व्यावसाविक सफलता मिलेगी। कुछ ऐसे कार्य आपसे होंगे जो लॉन्ग टर्म तक आपको लाभ देगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा, सीने में विकार संभव है। प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम रहेगी, व्यापारिक स्थिति काफी सुदृढ़ रहेगी। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
मिथुन राशिः प्रेम से लाभ, संतान से लाभ। बस अपमानित होने का थोड़ा भय रहेगा, मानसिक चंचलता पे ध्यान रखिएगा। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है. व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय होगा, यात्रा अभी मत करिएगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा। कर्क राशिः कर्क राशि के लिए थोड़ा खराब समय है, चोट-चपेट देने वाला, किसी परेशानी में पड़ने वाला समय है। स्वास्थ्य पे ध्यान रखिए, प्रेम-संतान से थोड़ी दूरी अभी भी बनी हुई है। व्यापारिक स्थिति आपकी अच्छी है. काली वस्तु का दान करना शुभ होगा।
सिंह राशिः स्वास्थ्य में सुधार हो चुका है, लेकिन प्रेम और संतान से थोड़ी दूरी बनी हुई है। उदर रोग से परेशान रह सकते हैं। अपने मेरिड लाइफ का ध्यान रखें, थोड़ी नेगेटिविटी बनी हुई है और दांपत्य जीवन को बचाकर रखें। बाकी स्थिति अच्छी है और व्यापारिक स्थिति भी सही है। काली वस्तु का दान करना शुभरहेगा।
कन्या राशिः स्वास्थ्य थोडा मध्यम चल रहा है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है, वैवाहिक जीवन में प्रेम पनप रहा है और आप शुभता के साथ आगे बढ़ रहे हैं। व्यापार की स्थिति काफी अच्छी हो रही है और आप कुल मिलाकर अच्छा कर रहे हैं। हालांकि, इन दिनों शत्रु थोड़े एक्टिव रहेंगे, जिससे डिस्टर्बेस बना रहेगा और शारीरिक छोटी-मोटी परेशानियां भी आ सकती हैं। हरी वस्तु पास रखना और गणेश जी को प्रणाम करना शुभहोगा।
तुला राशिः मानसिक दवाव बना रहेगा। प्रेम में तू-तू मैं-मैं के संकेत हैं, इसलिए कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय अभी न लें। लिखने-पढ़ने में पुरानी पढ़ाई को समय दें, कोई नई ट्रेनिंग या पढ़ाई-लिखाई शुरू न करें। संतान को लेकर मन खिन्न या भयभीत रह सकता है। व्यापारिक स्थिति आपकी अच्छी चलती रहेगी। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।
वृश्चिक राशिः सीने में विकार संभव है और स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम और संतान की स्थिति भाग्यकारी है। गृह कलह के बड़े संकेत हैं, इसलिए भूमि, भवन या वाहन की खरीदारी अभी न करें। काली वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।
धनु राशिः स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। नाक, कान, गले की परेशानी, भुजाओं में प्रॉब्लम, कंधे में प्रॉब्लम (शोल्डर इत्यादि में) हो सकती है। स्वास्थ्य प्रभावित है। प्रेम और संतान की स्थिति बड़ी अच्छी है। प्रेम में बहुत अपनापन चल रहा है। संतान की स्थिति भी अच्छी चल रही है। व्यापारिक स्थिति आपकी काफी अच्छी चल रही है, सरकारी तंत्र से लाभ दिख रहा है। अभी स्वास्थ्य पर ध्यान रखने की आवश्यकता है, बाकी सारी स्थिति आपकी अच्छी है। व्यापारिक स्थिति में कुछ नेगेटिव एनर्जी एंटर करी है, उसका ध्यान रखें। काली वस्तु का दान करना शुभ होगा।
मकर राशिः स्वास्थ्य पहले से बेहतर है, लेकिन मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। धन हानि के संकेत हैं, इसलिए निवेश मत करिएगा। कौटुंबिक सुख का आनंद नहीं ले पाएंगे, क्योंकि जुबान के कारण या अगले की नेगेटिविटी के कारण थोड़ी तू-तू, मैं-मैं होने के संकेत हैं, इसलिए जुबान पर काबू रखिएगा। निवेश पर काबू रखिएगा, नहीं तो धन हानि होगी। बाकी प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है, व्यापारिक स्थिति अच्छी है। शत्रुओं पर दबदबा आपका कायम है। सरकारी तंत्र से पंगेबाजी नहीं, नुकसान हो जाएगा। सूर्य को जल देना और तांबे की वस्तु दान करना शुभ है।
कुंभ राशिः घबराहट, बेचैनी बनी रहेगी। नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। दांपत्य से परेशानी, स्वयं से परेशानी, प्रेम-संतान भी मध्यम है। पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ दोनों इस समय खराब चल रही हैं, लेकिन यह एक्चुअल खराब नहीं है, मन ज्यादा खराब रहेगा। सूर्य को जल देना और गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
मीन राशिः सिरदर्द, नेत्र पीड़ा, अज्ञात भय बना रहेगा। प्रेम को लेकर नेगेटिविटी, संतान को लेकर नेगेटिविटी, पार्टनरशिप में प्रॉब्लम इत्यादि बना रहेगा। खराब समय कहा जाएगा। शिव जी का जलाभिषेक करना शुभहोगा।

