दुर्ग में भयानक हादसा! नदी में बहा युवक, SDRF ने किया ऑपरेशन

दिनांक: 15/09/2025
जिला: दुर्ग जिला कंट्रोल रूम दुर्ग से प्राप्त सूचना के अनुसार थाना धमधा के पथरिया चौक क्षेत्र में शिवनाथ नदी में एक व्यक्ति बह गया था।

जिला सेनानी श्रीमान नागेंद्र कुमार सिंह महोदय के निर्देशानुसार एस.डी.आर.एफ दुर्ग टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुँचकर डीप ड्राइविंग एवं वृहद सर्च ऑपरेशन के माध्यम से व्यक्ति का शव निकालने में सफलता प्राप्त की।

मृतक की पहचान दविंदर सिंह रंधावा, उम्र 27 वर्ष, निवासी अहिवारा वार्ड 11, गुरुद्वारा के पीछे थाना नंदनी, जिला दुर्ग के रूप में हुई है।


एसडीआरएफ जवानों ने तत्परता और दक्षता का परिचय देते हुए शव को पुलिस के सुपुर्द किया।


जिला सेनानी अग्निशमन अधिकारी श्रीमान नागेंद्र कुमार सिंह ने ऑपरेशन की पूरी प्रक्रिया की मॉनीटरिंग की और टीम को सराहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!