Aaj ka Rashifal:20 April 2026 जानिए कैसा रहेगा आपका दिन
मेष राशिः ऊर्जा का स्रोत बढ़ेगा और आप ऊर्जा पुंज की तरह कार्यरत रहेंगे। धन का आगमन बढ़ेगा, कुटुंबों में वृद्धि होगी और आप शब्द साधक की तरह होंगे। पराक्रम बना रहेगा और रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
वृषभ राशिः आप आकर्षक बने रहेंगे और आकर्षण के केंद्र रहेंगे। जिस बीज की जरूरत होगी, उसकी उपलब्धता होगी। सौम्यता बढ़ेगी और समाज में कद बढ़ेगा। स्वास्थ्य पहले से काफी बेहतर रहेगा, प्रेम-संतान की स्थिति भी अच्छी है और व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।
मिथुन राशिः थोड़ी खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। प्रेम और संतान से भी दूरी बनी रह सकती है। हालांकि, व्यापार अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करना आपके लिए लाभकारी होगा।
कर्क राशिः आय के नए नए मार्ग बनेंगे और पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। यात्रा लाभप्रद रहेगी। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार बहुत अच्छा है। लाल वस्तु पास रखना आपके लिए शुभ होगा।
सिंह राशिः कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी और व्यापारिक सफलता प्राप्त होगी। पिता का साथ मिलेगा। व्यापार और राजनीति के मामले में स्थिति बहुत अच्छी है. आपकी प्रोफेशनल लाइफ भी बढ़िया रहेगी। प्रेग और संतान की स्थिति भी अच्छी है और स्वास्थ्य पहले से काफी बेहतर है। सूर्य को जल देना शुभ होगा।
कन्या राशिः भाग्यवश यात्रा करेंगे और भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, जिससे आपके रुके हुए काम भी बनेंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी। आप एक खुशहाल जीवन बिताएंगे। हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा।
तुला राशिः परिस्थितियां थोड़ी प्रतिकूल हैं. इसलिए सावधानी बरतें। चोट चपेट लग सकती है या किसी परेशानी में पड़ सकते हैं- इसे एक खराब समय कहा जा सकता है। हालांकि, प्रेम और संतान का साथ बना रहेगा और व्यापार भी अच्छा रहेगा। सफेद वस्तु पास रखना आपके लिए शुभ होगा।
वृश्चिक राशिः प्रेम संबंध विवाह की ओर बढ़ सकते हैं। विवाहित जातकों के लिए जीवनसाधी के साथ बहुत अच्छी स्थिति रहेगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा, लेकिन प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति बहुत अच्छी है। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।
धनु राशि : स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित है। विपरीत लिंगी संबंधों में थोड़ी सी कहासुनी या धौड़ा ऑकवर्ड सिचुएशन (अजीब स्थिति) हो सकती है। प्रेम संतान बहुत अच्छा नहीं है। व्यापार अच्छा है, स्वास्थ्य मध्यम है। लाल वस्तु पास रखें।
मकर राशि: विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। फिल्मकारों के लिए, साहित्यकारों के लिए, एंटरटेनमेंट से जुड़े सारे लोगों के लिए और संतान के लिए, प्रेम के लिए, अच्छे निर्णय लेने के लिए यह शानदार समय है। आपके जीवन में शुभता बढ़ेगी। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
कुंभ राशि : भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी के प्रबल योग बनेंगे। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा रहेगा। हरी बस्तु पास रखें।
मीन राशि: पराक्रम रंग लाएगा और व्यापारिक सफलता मिलेगी। अपनों का साथ होगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यन रहेगा, लेकिन प्रेम-संतान और व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु पास रखना आपके लिए शुभ होगा।

