दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से गई जान…..45 मिनट तक लगातार CPR देकर उनकी जान बचाने की कोशिश की

डिजिटल डेस्क| हिंदी और मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। गुरुवार सुबह गोवा के डोना पाउला स्थित अपने आवास पर वे बेहोशी की हालत में मिले। इसके बाद उन्हें तत्काल मणिपाल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की।

 

मणिपाल अस्पताल के डॉक्टर डॉ. शेखर सालकर के मुताबिक, मेडिकल टीम ने करीब 45 मिनट तक लगातार CPR देकर उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें पुनर्जीवित नहीं किया जा सका। अस्पताल में उन्हें सुबह करीब 5:20 बजे मृत घोषित किया गया।

 

अचानक हुई मौत के बाद मामले में मेडिको-लीगल केस दर्ज किया गया है। मौत की सटीक चिकित्सकीय वजह की पुष्टि के लिए पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

 

नाना पाटेकर का फिल्मी सफर चार दशक से भी ज्यादा लंबा रहा। उनका असली नाम विश्वनाथ पाटेकर था। उन्होंने 1978 में फिल्म ‘गमन’ से अभिनय की शुरुआत की थी। ‘परिंदा’, ‘तिरंगा’, ‘क्रांतिवीर’, ‘अग्निसाक्षी’, ‘अब तक छप्पन’, ‘अपहरण’, ‘वेलकम’ और ‘नटसम्राट’ जैसी फिल्मों में उनके दमदार अभिनय ने उन्हें भारतीय सिनेमा का अलग पहचान वाला कलाकार बनाया।

 

उनके निधन की खबर से बॉलीवुड और मराठी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। उनके प्रशंसक भी सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!