Aaj ka Rashifal:8 October 2026 जानिए कैसा रहेगा आपका दिन
मेष राशिः
प्रेम में तू-तू मैं-मैं का संकेत है। कोई भी निर्णय जो महत्वपूर्ण हो, अभी रुक जाइए। भावनाओं पर काबू रखिए। बच्चों के सेहत पर ध्यान दें। नए प्रेम की अभी शुरुआत न करें, पुराने प्रेम को बचाकर रखें। व्यापारिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। लाल वस्तु पास रखना और सूर्य को जल देना शुभ होगा।
वृषभ राशिः
सीने में विकार संभव है। स्वयं के स्वास्थ्य और मां के स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए। प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम बनी हुई है। व्यापारिक स्थिति आपकी अच्छी है। घरेलू सुख बाधित रहेगा और गृह कलह संभव है। तांबे की वस्तु दान करना शुभ होगा।
मिथुन राशिः
नाक, कान, गला की परेशानी संभव है। भुजाओं में भी प्रॉब्लम हो सकती है। स्वयं के स्वास्थ्य और अपनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम-संतान की स्थिति काफी अच्छी है और व्यापारिक स्थिति बहुत अच्छी है। हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा।
कर्क राशिः
मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। जिनके मुंह में ऑलरेडी संक्रमण है, वे बहुत ध्यान देकर इन दिनों चलेंगे। जुबान पर काबू रखिए और निवेश अभी मत करिए। प्रेम-संतान की स्थिति काफी अच्छी है तथा व्यापार लगभग ठीक है। लाल वस्तु पास रखना शुभहोगा।
सिंह राशिः
घबराहट और बेचैनी बनी रहेगी। स्वास्थ्य थोडा प्रभावित रहेगा। प्रेम-संतान से भी दूरी बनी रहेगी। व्यापारिक स्थिति आपकी अच्छी है। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
कन्या राशिः
सिर दर्द, नेत्र पीड़ा, पार्टनरशिप में प्रॉब्लम, अज्ञात भय, काल्पनिक भय और खर्च की अनाप-शनाप स्थिति, यह सब परेशान करेगी। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी रहेगी, व्यापार लगभग ठीक रहेगा। सूर्य को जल देना शुभहोगा।
तुला राशिः
आय के नए-नए मार्ग बनेंगे, पुराने मार्ग से भी पेसे आएंगे। यात्रा कष्टप्रद होगी लेकिन लाभप्रद होगी। विवादास्पद समाचार की प्राप्ति होगी जो आगे चलकर सही रहेगा। बाकी आपकी स्थिति प्रेम-संतान मध्यम रहेगा। शनि देव को प्रणाम करना शुभ होगा।
वृश्चिक राशिः
पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें. स्वयं के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। रक्तचाप बढ़ सकता है, सीने में भारीपन रहेगा। विवाद से बचें, कोर्ट कचहरी से बचें। बाकी प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी रहेगी, व्यापार भी ठीक-ठाक रहेगा। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।
धनु राशिः
यात्रा अभी न करें। धर्म-कर्म में अतिवादी न बनें। वाहन आराम से चलाएं। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। व्यापारिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। सूर्य को जल देना शुभ होगा।
मकर राशिः
परिस्थितियां प्रतिकूल हैं, चोट चपेट लग सकती है. किसी परेशानी में पड़ सकते हैं, बच के पार करें। प्रेम संतान की और व्यापार की स्थिति बड़ी ही अच्छी है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
कुंभ राशिः
जीवनसाथी के साथ और स्वास्थ्य का ध्यान रखिएगा। स्वयं के स्वास्थ्य पर भी ध्यान रखिए। प्रेम-संतान की स्थिति सुधार चुकी है, व्यापार भी आपका अच्छा है। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
मीन राशिः
शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। पैरों में वोट-चपेट लग सकता है, डिस्टर्बेस बनी रहेगी स्वास्थ्य से संबंधित। प्रेम-संतान भी मध्यम रहेगा। शिव जी का जलाभिषेक करना शुभ होगा।

