दुर्ग ब्रेकिंग: “पैसा डबल” का जाल: 10 लाख ठगने वाली शातिर महिला गिरफ्तार, लोन के नाम पर भी लूटा….
रकम दोगुना व लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाली महिला गिरफ्तार
▪️ धोखाधड़ी के 02 अलग-अलग मामलों में महिला आरोपी गिरफ्तार
▪️ 06 माह में रकम दोगुना करने एवं लोन दिलाने का झांसा देकर की गई ठगी
▪️ 10 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी का मामला उजागर
▪️ आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी आपराधिक प्रकरण दर्ज, वैधानिक कार्यवाही जारी
डिजिटल डेस्क |दुर्ग: दिनांक 05.04.2026 को थाना पद्मनाभपुर क्षेत्रांतर्गत धोखाधड़ी के दो पृथक प्रकरणों में कार्यवाही करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार किया गया। आरोपी लक्ष्मी टाण्डी द्वारा प्रार्थी सारपल्ली भास्कर को 06 माह में रकम दोगुना करने का प्रलोभन देकर लगभग 03 लाख रुपये नगद एवं 07 लाख रुपये विभिन्न खातों में ऑनलाइन माध्यम से जमा करवाकर धोखाधड़ी की गई।
इसी प्रकार आरोपी द्वारा प्रार्थी कविता श्रीवास्तव को लोन दिलाने का झांसा देकर 10,000 रुपये ऑनलाइन एवं 50,000 रुपये नगद प्राप्त कर धोखाधड़ी की गई।
उक्त प्रकरणों में थाना पद्मनाभपुर में अपराध क्रमांक 209/2026 एवं 210/2026 धारा 318(4) BNS के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध पूर्व में थाना सुपेला में भी अपराध क्रमांक 813/2024 दर्ज है।
▪️ घटना का कारण :
लाभ का लालच देकर रकम दोगुना करने एवं लोन दिलाने का झांसा
▪️ घटनास्थल :
रायपुर नाका क्षेत्र, पद्मनाभपुर, दुर्ग
▪️ आरोपी का विवरण :
1. लक्ष्मी टाण्डी, उम्र लगभग 30 वर्ष, निवासी रायपुर नाका, पद्मनाभपुर, दुर्ग
▪️ जप्त सामग्री :
प्रकरण में प्रयुक्त बैंक खातों एवं लेनदेन संबंधी दस्तावेज (जांचाधीन)
▪️ सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्यवाही में थाना पद्मनाभपुर पुलिस स्टाफ की सक्रिय भूमिका रही, जिनके द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार के लालच, निवेश या लोन के नाम पर अज्ञात व्यक्तियों के झांसे में न आएं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। धोखाधड़ी करने वालों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी

