दुर्ग ब्रेकिंग: तेज रफ्तार का कहर: घर लौट रहे युवक को कुचला, अस्पताल में मौत… चालक गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क |  दुर्ग, दिनांक 06.04.2026: थाना पद्मनाभपुर क्षेत्र अंतर्गत आज शाम एक सड़क दुर्घटना में 40 वर्षीय व्यक्ति की मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान दिलीप राउत, निवासी अटल आवास, बोरसी के रूप में हुई है, जो पेशे से माली का कार्य करता था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिलीप राउत अपने कार्य से घर लौट रहा था, इसी दौरान बोरसी स्थित गैलेक्सी हाइट्स राशन दुकान के पास एक चार पहिया वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दिलीप के सिर पर गंभीर चोट आई।

घटना के तुरंत बाद घायल को जिला अस्पताल दुर्ग ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दुर्घटना में शामिल चार पहिया वाहन के चालक को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

 

पुलिस की अपील:
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें एवं तेज रफ्तार से बचें, ताकि इस प्रकार की दुखद घटनाओं को रोका जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!