दुर्ग ब्रेकिंग: BSP में लोको पायलट की नौकरी का झांसा, 5.30 लाख की ठगी! 10-15 लोगों को बनाया निशाना, आरोपी गिरफ्तार

बीएसपी में लोको पायलट की नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.30 लाख रुपये की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

 

▪️ बीएसपी में लोको पायलट की नौकरी दिलाने के नाम पर प्रार्थी से 5.30 लाख रुपये लेकर धोखाधड़ी करने का आरोप।

▪️ आरोपी द्वारा प्रार्थी सहित अन्य 10-15 लोगों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर विश्वास में लिया गया था।

▪️ शिकायत की जांच के बाद थाना उतई पुलिस ने आरोपी की तलाश कर संभावित ठिकानों पर दबिश देकर गिरफ्तार किया।

▪️ प्रकरण में आरोपी के बैंक खाते एवं मोबाइल फोन को जप्त कर अन्य संबंधित सामग्री की जांच की जा रही है।

दिनांक 08.08.2026 को प्रार्थी दीपक कुमार देवदास, उम्र 39 वर्ष, निवासी परिजात बी-ब्लॉक, तालपुरी, भिलाई नगर, जिला दुर्ग द्वारा थाना उतई में लिखित शिकायत प्रस्तुत की गई। शिकायत के अनुसार आरोपी चन्द्रप्रकाश साहू द्वारा प्रार्थी सहित अन्य 10-15 लोगों को भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) में लोको पायलट की नौकरी लगवाने का झांसा देकर विश्वास में लिया गया तथा नौकरी दिलाने के नाम पर प्रार्थी से 5,30,000 रुपये प्राप्त किए गए। नौकरी नहीं लगने पर प्रार्थी द्वारा रकम वापस मांगे जाने पर आरोपी द्वारा टालमटोल की गई।

 

शिकायत की जांच उपरांत थाना उतई में अपराध क्रमांक 416/2026, धारा 318(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस टीम द्वारा आरोपी की पतासाजी करते हुए उसके संभावित ठिकानों पर दबिश देकर दिनांक 09.08.2026 को आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को विधि सम्मत कार्यवाही के उपरांत न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

 

मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका) :

आरोपी द्वारा स्वयं को नौकरी लगवाने में सक्षम बताकर प्रार्थी एवं अन्य लोगों को बीएसपी में लोको पायलट की नौकरी दिलाने का झांसा दिया गया तथा नौकरी लगाने के नाम पर रकम प्राप्त की गई। नौकरी नहीं लगने के बाद रकम वापस मांगने पर आरोपी द्वारा टालमटोल की गई।

 

घटना स्थल :

थाना उतई क्षेत्र, जिला दुर्ग एवं प्रकरण से संबंधित अन्य स्थान।

 

आरोपी का नाम :

 

1. चन्द्रप्रकाश साहू, उम्र 26 वर्ष, निवासी शंकर नगर, ग्राम डुण्डेरा, थाना उतई, जिला दुर्ग (छ.ग.)

 

जप्त सामग्री :

 

1. बैंक खाता एवं मोबाइल फोन।

 

सराहनीय कार्य :

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक मोहन भारद्वाज, उप निरीक्षक श्रीराम पेन्ड्रो, आरक्षक राजीव दुबे, महेश यादव, ध्रुवनारायण चन्द्राकर, अजय देवांगन एवं थाना उतई के अन्य पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि नौकरी, शासकीय नियुक्ति अथवा किसी अन्य लाभ का झांसा देकर रकम की मांग करने वाले व्यक्तियों को बिना सत्यापन राशि न दें। नौकरी अथवा नियुक्ति के संबंध में केवल अधिकृत माध्यमों से जानकारी प्राप्त करें तथा किसी भी प्रकार की ठगी या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!