IMD Alert: छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना, रहें सतर्क

रायपुर, 25 जून 2026। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के विभिन्न राज्यों के लिए आगामी दिनों का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग के अनुसार आज कर्नाटक के तटीय क्षेत्रों, झारखंड, कोंकण-गोवा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल एवं सिक्किम में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।

वहीं बिहार, झारखंड, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, पश्चिम मध्य प्रदेश एवं पश्चिम राजस्थान में गरज-चमक के साथ तेज़ हवाएं (थंडरस्क्वॉल) चलने की संभावना जताई गई है।

अगले 2 से 3 दिनों के दौरान दिल्ली, चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख तथा पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में आंधी-तूफान, बिजली चमकने और तेज़ हवाएं चलने की संभावना है।

इसी प्रकार अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, तटीय आंध्र प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, ओडिशा, छत्तीसगढ़, विदर्भ, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल एवं सिक्किम में भी आगामी दिनों में गरज-चमक के साथ वर्षा और तेज़ हवाओं का दौर जारी रह सकता है।

इसके अलावा आज बिहार, पूर्वी मध्य प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में लू (Heatwave) की स्थिति बने रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने नागरिकों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!