वैश्विक संकट के बीच भारत तैयार, क्रूड और पेट्रोल-डीजल का पूरा इंतजाम…….

डिजिटल डेस्क | दुर्ग/दिल्ली: सरकारी सूत्रों के अनुसार भारत के पास फिलहाल पर्याप्त मात्रा में कच्चा तेल और पेट्रोलियम उत्पादों का स्टॉक मौजूद है। देश में लगभग 25 दिनों का क्रूड ऑयल और 25 दिनों का पेट्रोल-डीजल भंडार उपलब्ध है। कुल मिलाकर करीब 8 हफ्तों का स्टॉक सुरक्षित रखा गया है।

भारत का लगभग 40% कच्चा तेल होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते आता है, जबकि बाकी 60% दूसरे देशों और मार्गों से आयात किया जाता है। पहले से हुए समझौतों के तहत रूस से भी क्रूड ऑयल की सप्लाई जारी है।

एलपीजी और एलएनजी की स्थिति भी सामान्य और संतुलित है। सरकार मिडिल ईस्ट के हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है और जरूरत पड़ने पर जरूरी कदम उठाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!