CG BREAKING: BJP का बड़ा फैसला: लक्ष्मी वर्मा बनेंगी छत्तीसगढ़ की राज्यसभा प्रत्याशी…..देखें लिस्ट

डिजिटल डेस्क | दुर्ग/रायपुर:भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ से राज्यसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। पार्टी ने वरिष्ठ नेत्री लक्ष्मी वर्मा को राज्यसभा के लिए अधिकृत प्रत्याशी बनाया है।

लक्ष्मी वर्मा लंबे समय से संगठन में सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं और विभिन्न जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है। वे प्रदेश में पार्टी का जाना-पहचाना और मजबूत चेहरा मानी जाती हैं।

पार्टी द्वारा स्थानीय नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए उन्हें उम्मीदवार बनाए जाने से बाहरी प्रत्याशी को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लग गया है। राज्यसभा की दौड़ में अन्य कई नाम भी चर्चा में थे, किंतु संगठन ने अंततः लक्ष्मी वर्मा पर विश्वास जताया है।

पार्टी नेतृत्व ने विश्वास व्यक्त किया है कि वे राज्यसभा में छत्तीसगढ़ के मुद्दों को मजबूती से उठाएंगी और प्रदेश के हितों का प्रभावी प्रतिनिधित्व करेंगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!