छत्तीसगढ़ पुलिस को मिला नया मुखिया! अरुणदेव गौतम बने स्थायी DGP
डिजिटल डेस्क| दुर्ग/रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने वरिष्ठ IPS अधिकारी अरुणदेव गौतम को राज्य का स्थायी (फुल-टाइम) पुलिस महानिदेशक (DGP) नियुक्त किया है। गृह विभाग की प्रमुख सचिव निहारिका बारिक सिंह द्वारा 16 मई को इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किया गया।
गौरतलब है कि अरुणदेव गौतम पिछले 17 महीनों से प्रभारी डीजीपी के रूप में अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे थे। अब सरकार ने उनके कार्यकाल और अनुभव को देखते हुए उन्हें स्थायी रूप से प्रदेश पुलिस की कमान सौंप दी है।
उनकी नियुक्ति के बाद पुलिस विभाग में प्रशासनिक मजबूती और कानून व्यवस्था को लेकर नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।


