दुर्ग में ढाबा बंद कराने को लेकर बवाल! पहले फोन पर धमकी, फिर घर में घुसकर तोड़फोड़ और मारपीट का आरोप, पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया
ढाबा बंद कराने की बात को लेकर घर में घुसकर तोड़फोड़ करने, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, आर्म्स / अन्य संगीन धाराओं के तहत कार्रवाई
▪️ मुखबिर व पीड़ित की सूचना पर थाना पुलगांव / चौकी अंजोरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर 05 आरोपियों को पकड़ा.
▪️ आरोपियों द्वारा ढाबा बंद करने का दबाव बनाते हुए घर में जबरन घुसकर तोड़फोड़ की गई तथा जान से मारने की धमकी दी गई.
▪️ आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त डंडे बरामद कर विधिवत जप्ती की कार्रवाई की गई
▪️ प्रकरण में अपराध क्रमांक 0808/2026, धारा 191(2), 331(6), 296, 351(3), 324(4) बी.एन.एस. के तहत कार्रवाई कर आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया.
दिनांक 14.09.2026 को थाना पुलगांव अंतर्गत चौकी अंजोरा क्षेत्र में ढाबा संचालक को फोन पर धमकाते हुए घर में घुसकर तोड़फोड़ करने और मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.
दिनांक 14.09.2026 की रात्रि में आरोपी चेतन खन्ना उर्फ सनी एवं उसके साथियों द्वारा ढाबा बंद करने को लेकर पीड़ित के मोबाईल पर लगातार फोन कर धमकाया गया. इसके पश्चात सभी आरोपी एकजुट होकर पीड़ित के किराए के मकान में जबरन घुसे, गाली-गलौज की तथा घर के बाहर रखे सामान व लाइटिंग आदि में तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया. सूचना पर थाना पुलगांव/अंजोरा पुलिस ने तत्काल वैधानिक कार्रवाई करते हुए अपराध पंजीबद्ध किया और आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा.
काली मंदिर के पास, अंजोरा (चौकी अंजोरा, थाना पुलगांव क्षेत्र), जिला दुर्ग.
गिरफ्तार आरोपियों के नाम व पते
1)सनी उर्फ चेतन खन्ना पिता स्वर्गीय अनिल खन्ना, उम्र 33 वर्ष, निवासी ग्राम पुलगांव।
2)धर्मपाल खन्ना उर्फ गोल्डी पिता स्वर्गीय अनिल खन्ना, उम्र 29 वर्ष, निवासी पुलगांव।
3)चंद्रप्रकाश खन्ना उर्फ मनी पिता स्वर्गीय अनिल खन्ना, उम्र 31 वर्ष, निवासी पुलगांव।
4)गणेश साहू पिता दीपक साहू, उम्र 22 वर्ष, निवासी अटारी नंदनवन बगलामुखी मंदिर के पास, टाटीबंध, रायपुर।
5)नीरें सुबह पिता राजेश सुबह, उम्र 26 वर्ष, साकिन चूहा पढ़ती गार्डन, जलपाईगुड़ी (पश्चिम बंगाल), हाल मुकाम- खन्ना ढाबा, जोड़ा।
जप्त सामग्री
घटना में प्रयुक्त डंडे।
आरोपियों के मोबाइल फोन्स।
दुर्ग पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में कानून अपने हाथ में न लें तथा तुरंत पुलिस को सूूचित करें। इस तरह की गैर-कानूनी गतिविधियों और हुड़दंगई करने वालों पर पुलिस द्वारा सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

