दुर्ग में भीषण फैक्ट्री फायर: केमिकल ब्लास्ट से मची तबाही, फायर टीम की सूझबूझ से बची कई जानें

दुर्ग: मुरमुंदा स्थित श्री साई इंडस्ट्रीज (गद्दा मैन्युफैक्चरिंग यूनिट) में अचानक भीषण आग लगने की सूचना अग्निशमन कार्यालय दुर्ग को प्राप्त होते ही 6 दमकल वाहनों की टीम को तुरंत मौके के लिए रवाना किया गया

अग्निशमन दल के कर्मियों ने मौके पर पहुँचकर बहादुरी और तत्परता से फैक्ट्री के चारों ओर से पानी की तीव्र बौछार कर आग को नियंत्रित किया। आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि फैक्ट्री में रखे केमिकल ड्रम फट गए, जिससे फैक्ट्री का स्ट्रक्चर भी क्षतिग्रस्त होकर गिर गया। फिर भी दमकल टीम ने जोखिम उठाकर अंदर प्रवेश किया और आग पर काबू पाया।

आग बुझाने में लगभग 3 घंटे का समय लगा। आग लगने का कारण अभी अज्ञात है। घटना की विस्तृत जाँच पुलिस द्वारा की जा रही है

अग्निशमन दल की तत्परता के चलते स्थल पर कोई जनहानि नहीं हुई और बड़ी घटना टल गई।


अधिकारीगण एवं टीम

जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी:

  • श्री नागेंद्र कुमार सिंह

अग्निशमन प्रभारी:

  • एफ. प्रवीण बारा

दल प्रभारी:

  • धनु यादव
  • महेन्द्र चंदेल
  • शरद मेश्राम
  • डालाराम साहू
  • केशव यादव

अग्निशमन कर्मचारी:

  • संतोष मडरिया
  • उमाशंकर यादव
  • कुलेश्वर
  • पराग
  • शैलेन्द्र
  • टीकेन्द्र
  • राजूलाल
  • नितिन
  • जितेन्द्र वर्मा
  • योगेश्वर साहू
  • दिनेश

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!