CG BREAKING: डोंगरगढ़ में फर्जी जटाधारी बाबा के आश्रम पर छापा, 2 किलो गांजा, सेक्स टॉयज और नशीले पदार्थ जब्त – बाबा गिरफ्तार
डोंगरगढ़ में फर्जी जटाधारी बाबा के आश्रम पर छापा, 2 किलो गांजा, सेक्स टॉयज और नशीले पदार्थ जब्त – बाबा गिरफ्तार
डोंगरगढ़ की पवित्र धार्मिक नगरी की शांति को भंग करने वाले एक फर्जी बाबा का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस को मिली गुप्त सूचना पर डोंगरगढ़ स्थित आश्रम में छापामार कार्रवाई की गई, जहां से 2 किलो गांजा, विभिन्न प्रकार के सेक्स टॉयज, नशीली गोलियां, वियाग्रा टैबलेट और इंजेक्शन बरामद किए गए।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान तरुण अग्रवाल उर्फ सोनू (उम्र लगभग 42 वर्ष) के रूप में हुई है, जो पिछले डेढ़ वर्ष से खुद को “जटाधारी अंतरराष्ट्रीय योगगुरु” बताकर युवाओं को गुमराह कर रहा था। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी 20 वर्षों तक गोवा में रहकर विदेशियों को योग सिखाने का दावा करता था और अब छत्तीसगढ़ में गोवा जैसा मॉडल खड़ा करना चाहता था।
आश्रम में रात के समय युवतियों का आना-जाना बना रहता था, जिससे स्थानीय लोगों में संदेह उत्पन्न हुआ। लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की, जिसमें आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की गई।
तरुण अग्रवाल के खिलाफ NDPS एक्ट, आईपीसी की विभिन्न धाराओं एवं महिला शांति भंग अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस द्वारा पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है, जिसमें अन्य सहयोगियों की भूमिका भी सामने आ सकती है।
पुलिस प्रशासन आमजन से अपील करता है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत अपने नजदीकी थाना या 112 पर दें। आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
