CG BREAKING: कल होगी साय कैबिनेट की अहम बैठक, जनता से जुड़े बड़े फैसलों और घोषणाओं पर टिकी नजर

रायपुर, 08 जून 2026। छत्तीसगढ़ की राजनीति और प्रशासनिक हलकों की नजर अब 9 जून को होने वाली राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक पर टिकी हुई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंगलवार सुबह 11 बजे नवा रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन में कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी।

बैठक में प्रदेश के विकास, जनकल्याण, कर्मचारियों, किसानों और विभिन्न विभागों से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में लोगों की निगाहें इस बैठक से निकलने वाले फैसलों और संभावित बड़ी घोषणाओं पर टिकी हैं।

सरकारी योजनाओं, नई परियोजनाओं और प्रशासनिक निर्णयों को लेकर भी महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। हालांकि एजेंडा सार्वजनिक नहीं किया गया है, लेकिन कैबिनेट बैठक को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज है।

अब देखना होगा कि साय सरकार की इस अहम बैठक से प्रदेशवासियों को क्या नई सौगात मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!