भिलाई फ्लाईओवर के नीचे युवक की लाश… हादसा या आत्महत्या?

डिजिटल डेस्क | दुर्ग/ भिलाई: दिनांक 04 मार्च 2026 को रात्रि लगभग 8:00 बजे भिलाई के भिलाई भट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर-1 मुर्गा चौक के पास फ्लाईओवर के नीचे एक लगभग 20-22 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिलने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।

घटनास्थल पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम को भी बुलाया गया, जिनके द्वारा मौके का बारीकी से परीक्षण किया गया। प्रारंभिक जांच में यह प्रतीत हो रहा है कि युवक की मृत्यु फ्लाईओवर से गिरने के कारण हुई है। प्रथम दृष्टया यह घटना दुर्घटना अथवा आत्महत्या की आशंका से जुड़ी प्रतीत हो रही है।

पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए सुपेला अस्पताल भेज दिया गया है, ताकि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है और मृतक की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

पुलिस द्वारा आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है। मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!