Aaj ka Rashifal:5 March जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

मेष राशि- मेष राशि की स्थिति ग्रह चारों तरफ हैं आपके। थोड़े अच्छे भी हैं, थोड़े गड़बड़ भी हैं। आपके द्वादश भाव में शुक्र और शनि हैं, अनाप-शनाप खर्च कराएंगे। सिर दर्द, नेत्र पीड़ा इत्यादि दे सकते हैं। षष्ठ भाव का चंद्रमा शारीरिक रूप से थोड़ा सा आपको कमज़ोर बनाएगा या थोड़ी छोटी-मोटी परेशानिया, रोगग्रस्त वाली स्थिति में ला सकता है। लेकिन आय की स्थिति अचानक बढ़ सकती है, अचानक घट सकती है-मतलब ऊपर-नीचे की स्थिति है। तो इसको बैलेंस बनाए रखिए और मन को ठीक रखिएगा। कोई बड़ी परेशानी नहीं है, डिस्टर्बेस है। सूर्य को जल देना शुभहोगा।

वृषभ राशि- वृषभ राशि की आय की स्थिति बड़ी स्ट्रॉन्ग बनी हुई है। प्रेम, संतान, आमदनी इत्यादि सब बहुत अच्छा हुआ है। प्रोफेशनल लाइफ आपकी बड़ी अच्छी दिख रही है। लेकिन थोड़ा भावुक रहेंगे और भावुकता में आकर कोई निर्णय आपने लिया तो नुकसान होगा। शुक्र फेवर में होने के नाते, उच्च का शुक्र फेवर में होने के नाते, विलासिता संबंधित चीजें भी आपके जीवन में बढ़ेगी। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

मिथुन राशि- थोड़े गृह-कलह के संकेत हैं, लेकिन मटीरियलिस्टिक लाइफ की चीजें बढ़ेंगी। व्यापार भी बढ़ेगा। संघर्ष के साथ बढ़ेगा, लेकिन व्यापार बढ़ेगा। बस मान-प्रतिष्ठा पर आप ध्यान रखिएगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कर्क राशि कर्क राशि के लिए यह समय काफी चुनौतीपूर्ण है। सूर्य, बुध, मंगल और राहु के अष्टम भाव में होने के कारण स्थितियां प्रतिकूल रह सकती हैं और दुर्घटना की संभावना बनी हुई है। जीवन में कोई बड़ा जोखिम न लें, हालांकि बढ़ा हुआ पराक्रम आपको आगे ले जाएगा। शुभ फल के लिए काली वस्तु का दान करना आपके लिए बेहतर रहेगा।

सिंह राशि- सिंह राशि वालों को अपने स्वास्थ्य और वैवाहिक जीवन पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। नौकरी की स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन इस बीच धन आगमन और परिवार में वृद्धि के योग हैं। प्रेम और संतान की स्थिति भी संतोषजनक बनी रहेगी। बेहतर परिणामों के लिए पीली वस्तु अपने पास रखें।

कन्या राशि- आपके शत्रुओं की संख्या बढ़ सकती है, लेकिन आपका प्रभाव कायम रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे, पैरों में चोट या पेट संबंधी समस्या हो सकती है। अच्छी बात यह है कि व्यापार और प्रेम जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी और मन मुताबिक काम होंगे। शनिदेव को प्रणाम करना आपके लिए शुभ होगा।

तुला राशि- तुला राशि के लिए यह समय थोड़ा मानसिक दबाव वाला हो सकता है। खर्चों की अधिकता और कर्ज की स्थित्ति मन को परेशान कर सकती है। संतान के स्वास्थ्य और प्रेम संबंधों में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। माता काली की आराधना करें और नीली वस्तु अपने पास रखें।

वृश्चिक राशि- इस समय घर-परिवार और सुख-सुविधाओं के मामलों में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य और माता के सुख पर ध्यान देना जरूरी है। हालांकि, आय के नए स्रोत बनेंगे और पुराने स्रोतों से भी धन लाभहोगा। बेहतर तालमेल बनाए रखें और शुभता के लिए पीली वस्तु पास रखें व काली वस्तु का दान करें।

धनु राशि- घोर पराक्रमी बने हुए हैं, लेकिन यह पराक्रम नकारात्मक ऊर्जा की तरफ न जाए या नकारात्मक ऊर्जा की स्थिति आपके पराक्रम को न बढ़ाए, इस बात का ध्यान रखें। व्यापार में किसी नए और नकारात्मक व्यक्ति का ध्यान रखें। नाक, कान, गले की परेशानी हो सकती है। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम है। बाकी रुक-रुक कर छिटपुट लाभआपको होता रहेगा। गणेश जी को प्रणाम करना शुभहोगा।

मकर राशि- कोई रिस्क धन की स्थिति में मत लीजिएगा। निवेश बहुत फूंक-फूंक कर करिएगा, धन हानि के संकेत हैं। जुबान पर काबू रखिएगा, मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। लेकिन भाग्य साथ देगा, रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे और यात्रा का योग बनेगा। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कुंभ राशि- बहुत बचकर पार करिए। चोट-चपेट लग सकती है, किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। मानसिक और शारीरिक दोनों ही स्थिति ठीक नहीं है। वाहन धीरे चलाएं, दुर्घटना का योग बनता है। लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।

मीन राशि- आनंददायक जीवन गुजारेंगे। विषम परिस्थिति है, स्वास्थ्य पर ध्यान देना पड़ेगा, फिर भी कुछ ऐसा होगा जिससे आपको आनंद की प्राप्ति होगी। प्रेम और संतान का साथ होगा, व्यापार भी अच्छा रहेगा। हरी वस्तु का दान करना शुभ होगा।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!