Aaj ka Rashifal:9 April 2026 जानिए कैसा रहेगा आपका दिन
मेष राशि- नेष राशि वालों के लिए स्वास्थ्य में आंशिक सुधार कहा जाएगा। प्रेम संबंधों में थोड़ी दूरी बनी रह सकती है। संतान की स्थिति में उतार-चढ़ाव बना रहेगा और गन मध्यम रहेगा। जो लोग प्रेग में हैं, वे इस समय थोड़ा सूखापन या उदासी महसूस कर सकते हैं। संतान पक्ष को लेकर मन में घबराहट और बेचैनी रह सकती है। व्यापारिक दृष्टिकोण से स्थिति बुरी नहीं है और धीरे-धीरे सुधार की ओर है। विवाहित जोड़ों को जीवनसाधी का भरपूर सहयोग मिलेगा, जो एक संबल प्रदान करेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों को थोड़ा बचकर समय पार करने की जरूरत है क्योंकि स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम और संतान की स्थिति भी मध्यम बनी हुई है। मानसिक तनाव या अवसाद जैसी स्थिति बन सकती है। हालांकि, आपका व्यापार लगभग ठीक रहेगा। अपने पास कोई हरी वस्तु रखना आपके लिए लाभकारी होगा।
मिथुन राशि मिथुन राशि वालों को जीवनसाधी का सानिध्य प्राप्त होगा। रोज़ी-रोज़गार में आप तरक्की करेंगे और नौकरी चाकरी की स्थिति बेहतर होगी। अविवाहितों के लिए विवाह तय होने के संकेत मिल रहे हैं। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी समय अच्छा है, लेकिन स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। अपने पास हरी वस्तु रखना शुभ रहेगा।
कर्क राशि- स्वास्थ्य थोड़ा ऊपर-नीचे बना रहेगा। प्रेम की स्थिति थोड़ी नकारात्मक रहेगी, ड्राइनेस रहेगी या दूरी रहेगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से मध्यम समय है। कोई नए व्यापार की शुरुआत करने की अभी स्थिति नहीं बन रही है. थोड़ा बच के पार करियेगा। संतान को लेकर मन नकारात्मक रहेगा। सीखने को बहुत मिलेगा, उन दिनों रिसर्च करते रहेंगे आप, तैयारी करते रहेंगे पर इम्प्लीमेंटेशन नहीं हो पाएगा। पर ये आगे चलके बहुत काम करेगा। लाल वस्तु पास रखें।
सिंह राशि- भावावेश में आकर कोई निर्णय मत लीजियेगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम, व्यापार ठीक रहेगा। भावनाओं पे काबू रखियेगा, महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोक के रखिये। प्रेम में तू तू मैं मैं से बचें। पीली वस्तु पास रखें।
कन्या राशि- भौतिक सुख-सम्पदा में वृद्धि होगी लेकिन गृह कलह भी होगा। स्वास्थ्य भी थोड़ा प्रभावित दिख रहा है। प्रेम-संतान मध्यम है, नौकरी-चाकरी की स्थित्ति मध्यम है। और जो लोग शादी-शुदा है वो ड्राइनेस से बचें, बड़े विवाद से बचें। लाल वस्तु दान करना शुभहोगा।
तुला राशि व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय रहेगा। आप शत्रुओं पर दबदबा इस समय कायम रहेगा। लेकिन डर्रिटेशन लेवल बढ़ी रहेगी। स्वास्थ्य ठीक है, प्रेम-संतान की स्थिति भी ठीक है। व्यापार पहले से बेहतर है। पीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।
वृश्चिक राशि-धन बढ़ेगा, लिक्विड फण्ड में बढ़ोतरी होगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान भी थोड़ा मध्यम है, व्यापार अच्छा है। बस वाणी पर नियंत्रण रखिये और अभी निवेश से बचिए। जो आ रहा है उसको स्टोर करिए। पीली वस्तु पास रखें।
धनु राशि धनु राशि के जातकों के लिए सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य की स्थिति पहले से थोड़ी बेहतर रहेगी। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम बनी हुई है, लेकिन खराब नहीं होगी। शादीशुदा जीवन बहुत अच्छा रहेगा और पति-पत्नी का साथ हर तरह की नकारात्मकता पर भारी पड़ेगा। नौकरी-पेशा बाले लोग भी प्रसन्न रहेंगे। हरी वस्तु का दान करना आपके लिए शुभ होगा।
मकर राशि- मकर राशि वालों की स्थिति ठीक है और शत्रुओं पर आपका दबदबा बना रहेगा। गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी, लेकिन खर्च की अधिकता के कारण मन थोड़ा परेशान रह सकता है। पार्टनरशिप में भी कुछ समस्या आने की संभावना है और अज्ञात भय सता सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, मगर सिरदर्द या नेत्र पीड़ा की शिकायत हो सकती है। प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति बहुत अच्छी है। काली जी को प्रणाम करना शुभ रहेगा।
कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातकों के लिए आय के नए मार्ग बनेंगे और पुराने स्रोतों से भी धन लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति थोडी नकारात्मक रह सकती है, लेकिन खराब नहीं होगी। मन में थोड़ा भय बना रह सकता है। जो लोग प्रेम में हैं या संतान वाले हैं, उनके संबंधों में समीपता तो रहेगी लेकिन हल्की कलह या नकारात्मकता भी संभव है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और यात्रा के योग बनेंगे। अपने पास हरी वस्तु रखना शुभ होगा।
मीन राशि- मीन राशि वालों को कोर्ट कचहरी के मामलों में विजय मिलेगी और व्यवसाय में सफलता प्राप्त होगी। प्रेम और संतान की स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। आपकी संतान किसी व्यवसाय या नौकरी में अच्छा प्रदर्शन कर सकती है। हालांकि, आपको अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है क्योंकि स्वास्थ्य की स्थिति बहुत अच्छी नहीं दिख रही है। अपने पास पीली वस्तु रखना आपके लिए शुभ होगा।

