दुर्ग में क्रूरता की हद पार….फसल बचाने के चक्कर में किसान ने एयरगन से 2 लंगूरों की कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क | दुर्ग जिले के धमधा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दनिया (बोरी) में वन्य जीवों के प्रति क्रूरता का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति द्वारा एयरगन से गोली मारकर दो लंगूरों की हत्या कर दी गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 7 अप्रैल को वन विभाग एवं पुलिस प्रशासन को घटना की सूचना मिली, जिसके बाद संयुक्त टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच प्रारंभ की गई।

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि बंदर उसके खेत में लगे चने की फसल को नुकसान पहुंचा रहे थे.इसी वजह से उसने गोली चलाई है. घटना के बाद एक बंदर के शव को जमीन में दफना दिया गया,जबकि दूसरे बंदर का शव को खेत में छोड़ दिया गया. जिसे बाद में कुत्तों ने नोच डाला. मामले की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. टीम ने गांव में अन्य लोगों से पूछताछ करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया है. वन विभाग ने घटना में इस्तेमाल एयरगन को बरामद कर मृत बंदर के शव को नियमानुसार दफनाया.

 

संरक्षित प्रजाति का शिकार
वन विभाग के अनुसार, मृत लंगूर हनुमान लंगूर प्रजाति के थे, जो Wildlife Protection Act 1972 की अनुसूची-2 में संरक्षित हैं। इस प्रजाति का शिकार करना कानूनन अपराध है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लंगूरों की मृत्यु एयरगन के छर्रे लगने से होना प्रमाणित हुआ है।

आरोपी अजय पटेल के विरुद्ध वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9, 39 एवं 51 के अंतर्गत वन अपराध प्रकरण क्रमांक 6983/17 दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में लेकर 21 अप्रैल तक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

वन विभाग द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि वन्य जीवों के संरक्षण में सहयोग करें एवं किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल विभाग को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!